एक्सप्लोरर

TCS में 12000 कर्मचारियों की छंटनी से हड़कंप, लाल निशान में बंद बाजार, इन शेयरों में भारी गिरावट

Stock Market Closing Bell: एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंक गिरकर 80,891.02 पर बंद हुआ. जबकि एनएसई पर निफ्टी 50 भी 156.10 अंक गिरकर 24,689.90 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ.

Stock Market: बैंकिंग, रियल्टी और आईटी शेयरों में गिरावट की वजह से सोमवार 28 जुलाई 2025 को बाजार लाल निशान में बंद हुआ. कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया, जो पिछले पन्द्रह महीनों में बड़ी गिरावट है. जबकि टीसीएस में 12000 कर्मचारियों की छंटनी की खबर से इसके शेयर फिसल गए. जिसके बाद हफ्ते के पहले कारोबार दिन एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंक गिरकर 80,891.02 पर बंद हुआ. जबकि एनएसई पर निफ्टी 50 भी 156.10 अंक गिरकर 24,689.90 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ.

इन शेयरों में भारी गिरावट

बीएसई सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा घाटे में आज कोटक महिंदा रहा, जिसके शेयर 7.50 प्रतिशत फिसल गए. कोटक महिंद्रा के तिमाही नतीजे शनिवार को आए थे. उसके ये गिरावट देखा गया. इसके बाद बजाज फाइनेंस 3.64 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.35 प्रतिशत, टाइटन 2.17 प्रतिशत और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर 1.76 प्रतिशत नीचे चले गए. हैवी वेट शेयरों में इस गिरावट की वजह से बाजार में निवेशकों के ऊपर चिंता देखी जा सकती थी.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि तिमाही नतीजों में कंपनियों के प्रदर्शन, भारत-अमेरिका ट्रेड डील में हो रही देरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिवाली की वजह से बाजार में ये गिरावट देखी जा रही है.

इन शेयरों में उछाल

दूसरी तरफ, मुनाफे में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, पावर ग्रिड, HDFC बैंक और ITC शामिल हैं. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,979.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. एशिया के अन्य बाजारों में, जापान का Nikkei गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत बढ़कर 69.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शुक्रवार को सेंसेक्स 721.08 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 225.10 अंक की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें: जो सोशल मीडिया पर करते हैं कमाई, उन्हें कितना देना होता है टैक्स... कौन सा भरते हैं ITR फॉर्म

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget