एक्सप्लोरर

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां गिरती है बिजली? टॉप वाले पॉइंट का नाम जान लेंगे तो वहां कभी नहीं जाएंगे

कैटाटुम्बो लाइटनिंग में एक रात में औसतन 160 से 300 बार बिजली कड़कती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यहां प्रति वर्ग किलोमीटर हर साल औसतन 250 बार बिजली गिरती है. हालांकि, यह नजारा काफी मनमोहक होता है.

Lightning Capital of the World: हम जिस दुनिया में रहते हैं, उसको चलाने वाली प्रकृति आए दिन हमें एक न एक चमत्कार दिखाती रहती है. कभी आसमान से बर्फ गिरती है तो कभी पानी तो कभी आग के शोले, ये सबकुछ प्रकृति का चमत्कार ही तो है. ऐसे ही आपने कभी न कभी आसमान से बिजली गिरते हुए भी देखा होगा. आसमानी बिजली जब भी गिरती है, भीषण तबाही मचाती है. क्या आपको दुनिया की ऐसी जगह का नाम पता है, जहां सबसे ज्यादा बिजली गिरती है? 

वेनेजुएला के कैटाटुम्बो नदी के पास एक ऐसी ही जगह है, जहां आसमानी बिजली गिरती रहती है. इस कारण इस जगह को 'लाइटनिंग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से भी जाना जाता है. आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि इस जगह पर हर रात को लगभग 10 घंटे तक आसमान में बिजली चमकती रहती है. दुनिया में रहने वाले हर इंसान के लिए यह हैरान करने वाली बात है.

यहां है दुनिया की लाइटनिंग कैपिटल

वेनेजुएला के जुलिया राज्य में कैटाटुम्बो नदीऔर माराकाइबो झील के मिलन स्थान पर कैटाटुम्बो लाइटनिंग है, जिसे दुनिया की लाइटनिंग कैपिटल भी कहा जाता है. यह क्षेत्र अद्भुत भौगोलिक घटना का केंद्र है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस क्षेत्र के आसपास की पहाड़ियां, गर्म हवाएं और झील से उठने वाली नमी इस बिजली के तूफान को जम्न देती है. खास बात यह है कि यहां साल में 280 रातें होती हैं, वो भी करीब 10 घंटे की. इस पूरा समय यहां आसमान में बिजली चमकती रहती है. 

एक रात में इतनी बार चमकती है बिजली

जानकारी के मुताबिक, कैटाटुम्बो लाइटनिंग में एक रात में औसतन 160 से 300 बार बिजली कड़कती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यहां प्रति वर्ग किलोमीटर हर साल औसतन 250 बार बिजली गिरती है, जिस कारण यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिजली गिरने वाली जगह है. हालांकि, यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है और इसे 50 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी से कितनी ऊपर तक बिना ऑक्सीजन जिंदा रह सकता है इंसान? स्पेस से जुड़ा यह फैक्ट नहीं जानते होंगे आप

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget