एक्सप्लोरर

Call of Duty Warzone Mobile Game हुआ बंद, ये है इसके पीछे की वजह

Call of Duty Warzone: पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Call of Duty: Warzone Mobile को कंपनी ने आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है. हाल ही में Activision ने इसकी जानकारी X (पहले ट्विटर) पर साझा की है.

Call of Duty Warzone: पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Call of Duty: Warzone Mobile को कंपनी ने आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है. हाल ही में Activision ने इसकी जानकारी X (पहले ट्विटर) पर साझा की है. इस गेम को खासतौर पर PUBG Mobile और भारत में BGMI को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के एक साल के भीतर ही इसका सफर खत्म हो गया. Call of Duty Warzone Mobile अब न ही Google Play Store और न ही Apple App Store पर उपलब्ध है. इसका मतलब है कि नए यूज़र्स अब इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.

बंद करने की वजह क्या है?

Activision के अनुसार, Warzone Mobile की परफॉर्मेंस कंपनी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. जबकि PC और कंसोल पर Call of Duty सीरीज़ ने जबरदस्त सफलता हासिल की है, मोबाइल वर्जन उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाया. साथ ही, कंपनी पहले से ही Call of Duty Mobile चला रही है, जिसे लाखों लोग खेल रहे हैं. ऐसे में दो अलग-अलग मोबाइल गेम्स को बनाए रखना खर्चीला और बेकार साबित हो रहा था.

जो पहले से गेम खेल रहे थे उनके लिए क्या?

अगर आपने पहले से Warzone Mobile इंस्टॉल कर रखा है, तो आप इसे खेलना जारी रख सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, अब इसमें कोई नए अपडेट, सीज़न या कंटेंट नहीं मिलेगा. साथ ही, इन-गेम खरीदारी भी बंद कर दी गई है. यानी अगर आपने गेम में पैसे डाले थे, तो वो अब उपयोग नहीं किए जा सकते. Activision ने यह भी साफ किया है कि वो इन पैसों को वापस नहीं करेगा.

आपके पैसों का क्या होगा?

Activision का कहना है कि यदि आप 15 अगस्त से पहले अपने Activision अकाउंट से Call of Duty Mobile में लॉगिन करते हैं, तो आपको Warzone Mobile में जो भी बैलेंस था उसका दोगुना वेल्यू मिलेगा. अच्छी बात यह है कि दोनों गेम्स की स्टोरीलाइन और गेमप्ले में ज्यादा फर्क नहीं है, जिससे यूज़र्स के लिए ट्रांजिशन आसान रहेगा.

यह भी पढ़ें:

पूरे दिन चलाएं AC चलाने पर भी कम आएगा बिजली बिल! बस अपना लें ये 5 आसान टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स पर अचानक पहुंच गए AI Bots! OpenAI ने खोला चौंकाने वाला राज
अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स पर अचानक पहुंच गए AI Bots! OpenAI ने खोला चौंकाने वाला राज
SIM नंबर याद नहीं? Jio से BSNL तक ऐसे पता करें अपना नंबर
SIM नंबर याद नहीं? Jio से BSNL तक ऐसे पता करें अपना नंबर
Google का कमाल! अब अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी TPU चिप्स, जानें क्या है मिशन
Google का कमाल! अब अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी TPU चिप्स, जानें क्या है मिशन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Embed widget