एक्सप्लोरर

अगर बिना इजाजत पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुस जाता इंडिगो विमान तो क्या होता? जान लीजिए नियम

पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से कार्रवाई किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया था. इस फैसले के बाद यह पहला मामला सामने आया है.

दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो विमान 21 मई को एक भयावह घटना का शिकार होते बचा था. विमान हवा में था तभी ओलावृष्टि के कारण यह भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गया, जिसके बाद पायलट ने लाहौर एटीसी से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी. हालांकि, पाकिस्तान ने इंडिगो विमान को इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद श्रीनगर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई. इस दौरान विमान में क्रू मेंबर समेत 227 लोग सवार थे. 

इंडिगो विमान को पाकिस्तान द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत न दिए जाने की जानकारी सामने आने के बाद इस पर चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, जिस समय यह घटना घटी विमान का आगे का हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. अब सवाल है कि क्या होता अगर इजाजत न मिलने के बाद भी विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुस जाता? पाकिस्तान की सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती? और क्या आपातकालीन स्थिति में ऐसा किया जा सकता है? 

पाकिस्तान ने एयरस्पेस किया है बंद

बता दें, पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से कार्रवाई किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया था, जिसके जवाब में भारत सरकार ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है. पाकिस्तान के इस फैसले के बाद भारतीय एयरलाइंस के विमान वैकल्पिक मार्गों से यूरोप व खाड़ी देशों की यात्रा कर रहे हैं. 

बिना इजाजत एयरस्पेस में घुस जाता विमान तो?

डीजीसीए की ओर से जारी बयान के अनुसार, इंडिगो विमान ने आपात स्थिति में लाहौर ATC से संपर्क किया था, लेकिन उसे उतरने की इजाजत नहीं दी गई. ऐसे में सवाल है कि परमिशन न मिलने के बावजूद विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुस जाता तो क्या होता? बता दें, जब भी कोई विमान हवा में होता है तो उसे एयरस्पेस नियमों का पालन करना होता है. इमरजेंसी लैंडिंग की स्थिति में भी नजदीकी ATC से इजाजत लेने के बाद ही लैंडिंग कराई जाती है. जहां तक भारत और पाकिस्तान की बात है तो दोनों देशों के बीच मौजूदा समय में रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. साथ ही दोनों देशों ने अपने-अपने एयरस्पेस भी बंद कर दिए हैं. ऐसे में अगर कोई विमान बिना इजाजत पाकिस्तान के एयरस्पेस में दाखिल हो जाता तो उसे एयरस्पेस का उल्लंघन माना जाता. पाकिस्तान इसे दुश्मन का विमान मानकर इस पर कोई भी कार्रवाई कर सकता था, जिसमें विमान को निशाना बनाया जाना भी शामिल है. हालांकि, यात्री विमान पर ऐसा करने से उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ सकता था.

इमरजेंसी लैंडिंग में क्या होता है? 

अब सवाल यह है कि अगर किसी देश का एयरस्पेस बंद है, लेकिन स्थिति आपातकालीन है तो क्या होगा. दरअसल, ऐसे समय में मानवीय आधारों को ऊपर रखा जाता है. कई बार दुश्मन देश भी ऐसी स्थिति में अपने एयरस्पे का प्रयोग और इमरजेंसी लैंडिंग करने की इजाजत दे देते हैं. हालांकि, यह पूरी तरह से उन पर ही निर्भर होता है. जहां तक इंडिंगो विमान का मामला है, इसकी चर्चा इसलिए ज्यादा है क्योंकि विमान में 227 यात्री सवार थे. ऐसे में पाकिस्तान द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन न मिलने की वजह से हादसा भी हो सकता था.  

यह भी पढ़ें: ईरान के परमाणु ठिकाने को तबाह कर दे इजरायल तो क्या छिड़ जाएगा तीसरा विश्व युद्ध? ये रहा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह
कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget