एक्सप्लोरर

देहरादून में डॉक्टर समेत 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, कर्नाटक और गुजरात से आई थीं उत्तराखंड

Covid 19 Update: उत्तराखंड में एक डॉक्टर समेत दो महिलाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. डॉक्टर को घर में आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है.

Covid-19 Case In Uttarakhand:  देश में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है, जिसके बाद सभी राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीँ अब उत्तराखंड में एक डॉक्टर और दो महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया है. डॉक्टर को उनके घर में आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि महिला में दिक्कत बढ़ने पर उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है. सरकार ने सभी जिलों में कोविड क लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, एम्स ऋषिकेश की एक डॉक्टर, जोकि हाल ही में बेंगलुरु से लौटी थी. कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव मिलीं. लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. स्वास्थ्य महकमा उनकी स्थिति पर नजर रख हुए है और संपर्क ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है.

धार्मिक आयोजन में शामिल महिला एम्स में भर्ती

वहीँ गुजरात से देहरादून आई एक अन्य महिला, जो एक धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने आई थी. उसकी तबियत खराब हुई, जिसके बाद उकसा कोविड टेस्ट हुआ और उसमें भी कोविड-19 की पुष्टि हुई है.महिला में कई और भी संक्रमण है लिहाजा उसे एम्स में भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

राज्य में दो महिलाओं में कोविड की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है. सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश हैं स्पेशल वार्ड बनाने के साथ ही उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है. और बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालू पहुँच रहे हैं. इस वजह से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. लेकिन अभी तक इस बारे में कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गयी है.

अब तक 257 मामले

यहां बता दें कि अब तक देश में कोविड के 257 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में सामने आए हैं. लेकिन राहत की बात ये है कि मरीजों में ज्यादा लक्षण नहीं देखे जा रहे हैं. हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुजरात में 15 और महाराष्ट्र में 26 नए मामले सामने आए हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक जेएन.1 वेरिएंट कम गंभीर है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget