एक्सप्लोरर

PMCH में क्या कुछ हुआ था मनीष कश्यप ने किया बड़ा खुलासा, 'मैंने डॉक्टर से पूछा…'

Manish Kashyap: मनीष कश्यप ने कहा कि वो सोमवार को पीएमसीएच गए थे. एक लड़की का इलाज होना था, जिसकी उम्र 16-17 साल होगी. उन्होंने 200 जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

Manish Kashyap News: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ बीते सोमवार को पीएमसीएच में मारपीट हुई थी. घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था. हालांकि अब वे डिस्चार्ज हो गए हैं. पीएमसीएच में उनके साथ क्या कुछ हुआ था इसके बारे में अब जाकर मीडिया को उन्होंने पूरी बात बताई है, जो हैरान कर देने वाली है.

मनीष कश्यप ने कहा कि वो सोमवार को पीएमसीएच गए थे. एक लड़की का इलाज होना था, जिसकी उम्र 16-17 साल होगी. वे उसके इलाज को लेकर ही पीएमसीएच गए थे. लड़की को शुक्रवार को एडमिट कराया गया था. शुक्रवार को इलाज नहीं हुआ. शनिवार को नहीं हुआ. रविवार को भी नहीं हुआ. इस पर वे सोमवार को जाकर डॉक्टर से पूछे कि क्यों नहीं इलाज कर रहे हैं. इस पर कहा गया कि कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई है तो कैसे इलाज कर दिया जाए? क्या दवा दी जाए?

मनीष कश्यप ने कहा कि डॉक्टर की बात पर उन्होंने फिर पूछा कि जांच रिपोर्ट कब तक आती है? तो कहा गया कि 48 घंटे से 72 घंटे तक लगता है. इसके बाद वे (मनीष कश्यप) खुद गए और 15-20 मिनट में जांच रिपोर्ट लेकर चले आए. डॉक्टर को लगा कि उन्होंने तो 48 घंटे और 72 घंटे कहा था और ये (मनीष) 15-20 मिनट में कैसे लेकर आ गया?

मनीष कश्यप ने कहा, "बच्ची को जो बीमारी थी उसमें ऐसा था कि शरीर के नीचे का हिस्सा धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है. मैंने डॉक्टर को रिपोर्ट देते हुए कहा कि अब तो रिपोर्ट आ गई है अब तो आपको समझ आ जाएगा कि कौन सी बीमारी है. अब तो इलाज शुरू कर दीजिएगा, तो उनको लगा कि मैंने उनकी डॉक्टरी पर सवाल खड़ा कर दिया."

'जाइए जहां शिकायत करनी है कर दीजिए'

मनीष कश्यप ने कहा कि इतना होने पर जो डॉक्टर थीं वो चिल्लाने लगीं. इसके बाद वो भी जोर-जोर से बोलने लगे कि अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं है, आपके पास व्हीलचेयर नहीं है. उन्होंने कहा कि वे सुपरिटेंडेंट से शिकायत करेंगे तो महिला डॉक्टर कहने लगीं कि जाइए जहां जाना है, जिससे शिकायत करनी है कर दीजिए. 

…और 200 डॉक्टरों ने कर दिया हमला

मनीष कश्यप ने कहा कि बहस होने के बाद वे सुपरिटेंडेंट के केबिन में चले गए. हालांकि यहां सुपरिटेंडेंट नहीं थे शायद डिप्टी सुपरिटेंडेंट थे. जो भी था उससे वे बातचीत करने लगे. इसी दौरान कई लोग पहुंच गए. करीब 200 जूनियर डॉक्टरों ने उन पर हमला कर दिया. एक सवाल के जवाब में मनीष कश्यप ने कहा कि सच्चाई जानने के लिए पीएमसीएच में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को देख लिया जाए.

यह भी पढ़ें- बिहार में BJP विधायक मिश्रीलाल यादव को जेल भेजा गया, जानिए क्या है पूरा मामला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget