एक्सप्लोरर

देश में मानसून की दस्तक! अगले 24 घंटे में पहुंचेगा केरल, 16 साल में पहली बार बन रहा ऐसा संयोग

IMD Weather Update: इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है.

Monsoon Arriving: देश में मानसून अगले 24 घंटों में दस्तक देने वाला है. पिछले 4 दिनों से 40 से 50 किलोमीटर दूर रुका मानसून शुक्रवार (23 मई, 2025) को आगे की ओर बढ़ा. इस साल केरल में मानसून की दस्तक पिछले 16 सालों में सबसे जल्दी होने वाली है. ये तय समय से एक हफ्ते पहले ही आने वाला है.

राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं और निम्न दबाव वाले क्षेत्र के साथ-साथ आगे बढ़ती मानसून प्रणाली की वजह से पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश भी हुई है. पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था. उस समय 23 मई को ये केरल पहुंचा था.

दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार (24 मई, 2025) को दक्षिणी राज्यों केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर बहुत ही भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है. केरल और तटीय कर्नाटक में 29 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. 

महाराष्ट्र में होगी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर को महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में गरज के साथ बारिश हो सकती है, बिजली चमक सकती है, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं.

गोवा के लिए रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर लोगों से नदियों और झरनों से दूर रहने का आग्रह किया है. तटीय राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई.

दिल्ली में कब होगी बारिश

इस बीच, शुक्रवार सुबह 5:40 बजे जारी आईएमडी अपडेट के मुताबिक, अगले दो घंटों में दक्षिण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

कब समय से पहले और कब समय के बाद केरल पहुंचा मानसून

केरल में मानसून के आने की सामान्य तारीख 1 जून है. हालांकि, 1918 में ये 11 मई को सबसे पहले पहुंचा था. दूसरी ओर, 1972 में सबसे देरी से मानसून की बारिश 18 जून को शुरू हुई थी. पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा देरी से मानसून की एंट्री 2016 में हुई, जब उसने 9 जून को केरल पहुंचा.

ये भी पढ़ें: India Monsoon: उत्तर भारत में मानसून की एंट्री कब? ओडिशा, बंगाल, बिहार को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget