एक्सप्लोरर

क्यों भारत के न कहने पर भी IMF ने की थी पाकिस्तान की मदद? एजेंसी ने इस पर तोड़ी चुप्पी; बताई असली वजह

International Monetary Fund: भारत के विरोध के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद क्यों दी? इस पर एजेंसी ने सफाई देते हुए अपनी बात रखी है.

International Monetary Fund: भारत के मना करने के बावजूद मई 2025 में आईएमएफ ने जब 7 बिलियन डॉलर के एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी के तहत पाकिस्तान को जब 1 बिलियन डॉलर की दूसरी किश्त की मंजूरी दे दी, तो उसे खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इसी के साथ  क्लाइमेट रेजिलिएंस लोन प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को 1.4 बिलियन डॉलर भी दिए गए. 

इस  दौरान भारत ने खुद को आईएमएफ की बोर्ड मीटिंग में वोटिंग से दूर रखा. साथ ही आईएमएफ की इस फंडिंग को लेकर तर्क दिया- पाकिस्तान का आईएमएफ कार्यक्रमों का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है और पाकिस्तान इन पैसों का इस्तेमाल आतंकवाद को अपना समर्थन देने के लिए कर सकता है. अब जाकर आखिरकार आईएमएफ ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. आईएमएफ ने बताया कि क्यों भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को आर्थिक मदद क्यों दी गई? 

इसलिए IMF ने की पाकिस्तान की मदद

IMF ने बताया कि पाकिस्तान को दी गई आर्थिक मदद पहले हुए समझौते का हिस्सा थी और इसमें सामान्य प्रक्रियाओं का पालन किया गया. आईएमएफ में कम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर जूली कोजैक ने कहा, इसलिए IMF के एक्जीक्यूटिव बोर्ड ने सितंबर 2024 में पाकिस्तान के EFF कार्यक्रम को मंजूरी थी और उस वक्त किया गया पहला रिव्यू 2025 की पहली तिमाही के लिए प्लान्ड था. उसी टाइमलाइन के हिसाब से 2025 की 25 मार्च को IMF स्टाफ और पाकिस्तानी अधिकारियों ने EFF के लिए पहली समीक्षा पर स्टाफ-लेवल एग्रीमेंट किया. फिर उस समझौते को हमारे कार्यकारी बोर्ड के सामने पेश किया गया और हमारे कार्यकारी बोर्ड ने 9 मई को अपना रिव्यू पूरा किया, जिसके बाद पाकिस्तान को फंडिंग दी गई.''

IMF ने दी सफाई

जूली ने आगे बताया, हमारे कार्यकारी बोर्ड ने पाया कि पाकिस्तान ने सभी तय सुधारों को तय समय पर पूरा कर लिया है. देश ने आर्थिक सुधार की दिशा में भी कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इसके चलते बोर्ड ने बेलआउट की अगली किश्त को मंजूरी दी. 

IMF के पास कहां से आते हैं पैसे? 

इसी के साथ एक और सवाल है, जो अक्सर हमारे मन में आता होगा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे देशों की मदद करने वाले आईएमएफ के पास इतना पैसा आता कहां से है? चलिए आज आपको इसकी भी जानकारी दे देते हैं. IMF को पैसे मिलने के तीन सोर्सेज हैं.

  • पहला तो यह कि आईएमएफ जब किसी देश को कर्ज देता है, तो वह उस पर ब्याज भी वसूलता है. इसके अलावा, कुछ फीस भी लेता है- यह उसकी कमाई का एक जरिया है. 
  • कई बार IMF के पास पैसा कम पड़ जाता है, तो वह दूसरे अमीर देशों से कर्ज लेता है ताकि किसी जरूरतमंद इकोनॉमी की मदद की जा सके. 
  • आईएमएफ 190 देशों का एक संगठन है. जब कोई देश इससे जुड़ता है, तो उसे एक तय रकम इसमें जमा करनी पड़ती है. इसे कोटा कहा जाता है. हर देश अपनी इकोनॉमी के हिसाब से इस कोटा सिस्टम में पैसे डालता है. आईएमएफ में सबसे बड़ा कंट्रीब्यूटर (करीब 83 बिलियन डॉलर) अमेरिका है. 

ये भी पढ़ें:

अमेरिकी सदन में पास हुआ ट्रंप का 'Big Beautiful Bill', रेमिटेंस टैक्स में की गई कटौती; भारतीयों पर क्या होगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget