एक्सप्लोरर

कौन है वैभव तनेजा जो सत्य नडेला और सुंदर पिचाई से भी कमाते हैं ज्यादा! यहां जानें पूरी जानकारी

Vaibhav Taneja: भारतीय मूल के वैभव तनेजा, जो कि इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के Chief Financial Officer (CFO) हैं, 2024 में अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई को लेकर दुनियाभर में चर्चा में आ गए हैं.

Vaibhav Taneja: भारतीय मूल के वैभव तनेजा, जो कि इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के Chief Financial Officer (CFO) हैं, 2024 में अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई को लेकर दुनियाभर में चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने इस साल कुल 139.5 मिलियन डॉलर (लगभग 1160 करोड़ रुपये) का पैकेज हासिल किया है, जो कि Satya Nadella (Microsoft) और Sundar Pichai (Google) जैसे दिग्गज CEO से कहीं ज्यादा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब वैश्विक सफलता की मिसाल बन चुकी है.

दिल्ली से वॉल स्ट्रीट तक की कहानी

वैभव तनेजा ने 1999 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट बने. फिर उन्होंने अमेरिका में Certified Public Accountant (CPA) की उपाधि भी 2006 में हासिल की. उन्होंने लगभग 17 साल PwC (PricewaterhouseCoopers) में भारत और अमेरिका में काम किया. 2016 में वे SolarCity से जुड़े और जब यह कंपनी 2017 में Tesla में विलय हुई, तब उनकी असली उड़ान शुरू हुई.

टेस्ला में तेज़ी से तरक्की

टेस्ला में तनेजा ने कॉर्पोरेट कंट्रोलर के रूप में शुरुआत की. फिर 2018 में वे Corporate Controller, 2019 में Chief Accounting Officer और आखिरकार अगस्त 2023 में CFO बने. इसके साथ ही वे Tesla India Motors and Energy के डायरेक्टर भी हैं और भारत में टेस्ला की रणनीति को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

139.5 मिलियन डॉलर की कमाई

2024 में मिली उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा शेयरों पर आधारित है, जो अगले 4 वर्षों में पूरी तरह वेस्ट होगी. जब यह पैकेज तय हुआ, तब टेस्ला के शेयर की कीमत $250 थी, जो बाद में बढ़कर $342 हो गई — जिससे उनकी कुल कमाई का आंकड़ा और ऊंचा हो गया. यह रकम Satya Nadella (79.1 मिलियन डॉलर) और Sundar Pichai (10.7 मिलियन डॉलर) से कहीं ज्यादा है. यहां तक कि यह 2020 में Nikola के CFO द्वारा बनाए गए 86 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को भी पार कर गई.

बढ़ती आलोचनाओं के बीच सवाल भी

टेस्ला फिलहाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की घटती बिक्री और प्रॉफिट मार्जिन में गिरावट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है. ऐसे में तनेजा की इतनी बड़ी सैलरी पर सवाल उठना लाज़मी है. हालांकि कंपनी का मानना है कि कठिन समय में अनुभवी वित्तीय नेतृत्व को पुरस्कृत करना जरूरी है, ताकि कंपनी को स्थिरता और विकास मिल सके.

सादगी में सफलता की पहचान

वैभव तनेजा किसी चमक-धमक वाले व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे शांत और रणनीतिक सोच के लिए जाने जाते हैं. अपने दो दशकों के अनुभव और मेहनत से उन्होंने दिखा दिया कि काबिलियत, समर्पण और वैश्विक सोच के साथ कोई भी व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक मिसाल बन सकता है, खासकर प्रवासी भारतीयों के लिए.

यह भी पढ़ें:

AC चलाते वक्त पंखा चलाएं या बंद करें? 90% लोग करते हैं ये आम गलती, जान लीजिए सही जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
Apple iPhone 18 Launch Date : कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget