एक्सप्लोरर

बिहार में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 24 जिलों के लिए वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वानुमान में कहा गया है कि हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने के आसार हैं.

Bihar Weather Today: पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में बारिश से पारा लुढ़क गया है. लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है. तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव रोजाना देखा जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शनिवार (24 मई, 2025) को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. 24 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है. उत्तर बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की भविष्यवाणी की गई है. 12 जिलों में मध्यम स्तर की बारिश के साथ वज्रपात का अनुमान है. दक्षिण और उत्तर पूर्वी बिहार के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

बारिश से बदला मौसम का मिजाज

तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान लगाया गया है. दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी बादल बने रहने से छिटपुट वर्षा दर्ज की जा सकती है. बीते शुक्रवार (23 मई, 2024) को सुबह दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके में झमाझम बारिश हुई. उत्तर बिहार के ज्यादातार जिलों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई. मुंगेर में 112.8 मिलीमीटर, बांका में 93.5, बेगूसराय में 89.2 मिलीमीटर बारिश हुई.

जानें बिहार के इन शहरों का हाल

खगड़िया में 56.4 मिलीमीटर, समस्तीपुर में 50.02 मिलीमीटर, भागलपुर में 35.4 मिलीमीटर, मुजफ्फरपुर में 22.4 मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा रहा. राजधानी पटना में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 36.01 पहुंच गया. समूचे प्रदेश में रोहतास का डेहरी सबसे गर्म रहा. डेहरी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बिहार का औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बांका में सबसे कम अधिकतम तापमान 28. 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

ये भी पढ़ें- 'आतंकवाद पर PM मोदी का साफ संदेश, भारत देगा जवाब', जापान में संजय झा ने पाकिस्तान की खोली पोल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget