एक्सप्लोरर

Mukul Dev Death: नहीं रहे 'सन ऑफ सरदार' एक्टर मुकुल देव, 54 साल की उम्र में हुआ निधन

Mukul Dev Death: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे. अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है. मुकुल देव 54 साल के थे.

Mukul Dev Death: 'सन ऑफ सरदार', 'आर...राजकुमार', 'जय हो' सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोह मनवाने वाले एक्टर मुकुल देव का शुक्रवार की रात को निधन हो गया. वे 54 साल के थे. शनिवार को उनके दोस्त उनके निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंचे. अभिनेता की मौत कैसे हुई अब इसे लेकर डिटेल्स नहीं मिल पाई हैं.  

दीपशिखा नागपाल ने मुकुल देव की निधन की खबर कंफर्म की
मुकुल देव की करीबी दोस्त दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुकुल देव संग अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, "RIP"वहीं एक्टर के निधन की खबर से फैंस और तमाम सेलेब्स शॉक्ड हो गए हैं.


Mukul Dev Death: नहीं रहे 'सन ऑफ सरदार' एक्टर मुकुल देव, 54 साल की उम्र में हुआ निधन

मनोज बाजपेयी ने जताया शोक
मनोज बाजपेयी को मुकुल देव के निधन की खबर जानकर धक्का लगा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर की मौत पर दुख जताते हुए लिखा है, "मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना असंभव है. मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था. बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए. मैं उनके परिवार और इस क्षति से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं. मिस यू मेरी जान...जब तक हम दोबारा नहीं मिलते. ओम शांति."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

 

राहुल देव के भाई थे मुकुल देव
मुकल देव को आखिरी बार हिंदी फिल्म 'अंत द एंड' में देखा गया था. वे अभिनेता राहुल देव के भाई थे. मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिसकी जड़ें जालंधर के पास एक गाँव में थीं. उनके पिता हरि देव, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस थे, और उन्होंने ही उन्हें अफ़गान संस्कृति से परिचित कराया था. उनके पिता पश्तो और फ़ारसी बोल सकते थे.

ट्रेंड पायलट भी थे मुकुल देव
एंटरटेनमेंट की दुनिया से मुकुल देव की इंट्रोडक्शन तब हुआ जब 8वीं क्लास में उन्हें अपना पहला सैलरी चेक मिला था. उन्होंने दूरदर्शन द्वारा आयोजित एक डांस शो के लिए माइकल जैक्सन की नकल की थी. वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेंड पायलट भी थे.

टीवी सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी
उन्होंने 1996 में टेलीविजन धारावाहिक 'मुमकिन' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने विजय पांडे की भूमिका निभाई. उन्होंने दूरदर्शन के कॉमेडी बॉलीवुड काउंटडाउन शो 'एक से बढ़ कर एक' में भी अभिनय किया था. वे 'फियर फैक्टर इंडिया' सीजन 1 के होस्ट भी थे. उन्होंने फिल्मों में अपना सफर 'दस्तक' से शुरू किया, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा ​​की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी डेब्यू किया था. 

ये भी पढ़ें:-Cannes 2025: स्टोन से जड़ा ऑफ शोल्डर गाउन पहन आलिया भट्ट ने कान्स में ढाया कहर, एक्ट्रेस के ब्लू जेमस्टोन वाले हेडपीस ने खींचा ध्यान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget