Continues below advertisement
शेख इंजमाम उल हक

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

टॉप स्टोरीज फ्रॉम शेख इंजमाम उल हक

नन्हें शावकों के साथ अचानक सड़क पर आई छोटी मधु टाइगर, वीडियो में दिखा खूबसूरत नजारा
भारत-चीन सीमा पर जब चीनी सैनिक गाने लगा शाहरुख खान का गाना- वीडियो वायरल
'वल्लाह' गाने पर हसीना ने काटा बवाल, एक्सप्रेशन्स देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला पर बंदर का हमला, हाथ पर काटा, Video वायरल
बारिश में बाघिन संग निकले तीन शावक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया
आपसी झगड़े में सिरफिरे ने महिला को दिया छत से धक्का, सामने आया वीडियो
अपनी बहनों का ख्याल रखना, कैंसर से जूझ रहे पिता ने 7 साल के बेटे को सिखाया पाठ- रुला देगा वीडियो
मां बाप से बेटी ने शादी को लेकर किए भावुक सवाल, दिल जीत लेगा पिता का जवाब- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
सड़क पर खड़ी SUV पर टूट पड़ा 900 किलो का बाइसन, सींग मारकर फाड़ दिया टायर
अंतरिक्ष में महिला Astronaut ने किया Yoga, हवा में तैरते हुए किए मुश्किल आसन
3 साल बाद अमेरिका से घर लौटी बेटी, मां ने देखा तो छलक पड़े आंसू, भावुक कर देगा Video
3.5 फीट की दुल्हन ने डांस से उड़ाया गर्दा, देखते रह गए बाराती
पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश
जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
Upsc से मुश्किल है मुंबई में घर ढूंढना, शख्स की बात एक साथ हां बोला इंटरनेट
'मैं पहली बीवी हूं' अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, जमकर मचा बवाल
Video: छम्मक छल्लो पर हसीनाओं ने यूं मटकाई कमर, एक साथ झूमा पूरा इंटरनेट
Sponsored Links by Taboola