एक्सप्लोरर

क्या ऑनलाइन शॉपिंग काट रही है आपका जेब? प्राइस मैप देगा आपको सही जानकारी

दिल्ली-एनसीआर में यह एप काफी लोकप्रिय हो चुका है. इस स्टार्टअप की टीम में 16 सदस्य हैं, जिनमें प्राइस मैप के सह संस्थापक शिशिर दुबे भी शामिल हैं.

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि जो सामान आप ऑनलाइन ज्यादा पैसे देकर खरीदते हैं, वही सामान आपको अपने पास की दुकानों से सस्ते दामों पर मिल सकता है. 'प्राइस मैप' नामक एप के पास आपके दिमाग में अक्सर उमड़ने-घुमड़ने वाले इन सारे सवालों का जवाब है. आप प्राइस मैप के एप से किसी सामान की ऑनलाइन कीमत की तुलना अपने शहर की दुकानों में मिल रहे उसी आइटम की कीमत से कर सकते हैं. प्राइस मैप के संस्थापक सुरेश काबरा को तरह-तरह के आइटम ऑनलाइन खरीदने का शौक था. एक दिन वह दिल्ली के पंचकुंइया मार्केट में घूम रहे थे. वहां वह यह देखकर हैरान रह गए कि जिस लैपटॉप की टेबल को उन्होंने ऑनलाइन जितनी कीमत में खरीदा है, उसी कंपनी की वही टेबल 30 फीसदी कम दाम पर बाजार में उपलब्ध है. इस घटना से उनके दिमाग में बिजनेस का एक नया आइडिया आया और यहीं से प्राइसमैप का जन्म हुआ.

क्या है प्राइस मैप?

दिल्ली-एनसीआर में यह एप काफी लोकप्रिय हो चुका है. इस स्टार्टअप की टीम में 16 सदस्य हैं, जिनमें प्राइस मैप के सह संस्थापक शिशिर दुबे भी शामिल हैं. दुबे ने बताया कि प्राइस मैप दरअसल एक मोबाइल एप है, जो उपभोक्ताओं को ऑनलाइन खरीदे जाने वाले उत्पाद की कीमत की तुलना उनके शहर के स्थानीय बाजारों में मिल रहे उसी उत्पाद की कीमत से करवा सकती है. इससे उन्हें काफी आसानी से पता चल सकता है कि क्या उन्हें वाकई ऑनलाइन शॉपिंग में सस्ता सामान मिल रहा है या दुकानों पर वह सामान ऑनलाइन से भी ज्यादा सस्ता है.

जून 2016 में लांच किए गए प्राइसमैप नामक एप पर विभिन्न वस्तुओं के कई विक्रेता रजिस्टर्ड हैं. इनमें मोबाइल, घरेलू सामान, होम ऑडियो विडियो, डिजिटल कैमरे व अन्य सामान के विक्रेता शामिल हैं.

पास की दुकानों में कम दामों में मिल सकता है सामान

प्राइस मैप के संस्थापक सुरेश काबरा ने कहा, "ज्यादातर लोग दुकान-दुकान भटकने की मेहनत से बचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि वह जो सामान ऑनलाइन खरीद रहे हैं, वह पास की दुकानों पर भी उपलब्ध है. मगर, प्राइस मैप से उन्हें घर बैठे इसकी जानकारी मिल सकती है. एप पर बाजारों के नाम फीड करने पर उन्हें एप बता देगा कि शहर के किस मार्केट में किस दुकान पर उनका मनपसंद उत्पाद सबसे सस्ते दामों पर मिल सकता है."

उन्होंने बताया कि इस एप को इस्तेमाल करने का तरीका काफी आसान है. उन्होंने कहा, "आपको ऑनलाइन पसंद आए सामान का लिंक प्राइस मैप से शेयर करना है. जब प्राइस मैप पर रजिस्टर्ड शहर के दुकानदारों को यह लिंक मिलेगा तो वहां वह अपनी प्राइस कोट करेंगे और घर बैठे आपको पता चल जाएगा कि वह सामान ऑनलाइन से ज्यादा सस्ता शहर की किस दुकान पर मिल रहा है."

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget