एक्सप्लोरर

JEE Main Exam 2023: जेईई-मेन परीक्षा में इस साल कोई एक स्टूडेंट ही घोषित होगा टॉपर, जानें- नियम बदलने की वजह

JEE Exam 2023 Results: जेईई मेन परीक्षा के परिणाम आने के बाद एडवास्ड की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी.

JEE Main Exam 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE-Main) के दोनों सेशन के आधार पर ऑल इंडिया रैंक और सेशन-2 का एनटीए  स्कोर (NTA Score) जल्द जारी हो सकता है. इसके साथ ही जेईई-एडवांस्ड (JEE Advanced) की पात्रता भी जारी कर दी जाएगी. इस वर्ष रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक पर एक ही विद्यार्थी रहेगा, क्योंकि दो विद्यार्थियों के एनटीए स्कोर में टाइ लगने पर ऐसे मापदंड तय किए गए हैं कि एक से अधिक विद्यार्थियों की रैंक-1 आना संभव नहीं है.  जेईई-मेन-2021 में ऑल इंडिया रैंक-1 पर 18 विद्यार्थी थे. जेईई-मेन जनवरी 24 जनवरी से 1 फरवरी और अप्रैल सेशन की परीक्षा 6 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी.

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन जनवरी अटेम्प्ट में कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिनके 300 में से 300 अंक के परफेक्ट स्कोर आ रहे हैं. ऐसे ही अप्रैल सेशन में भी कुछ विद्यार्थी ऐसे हो सकते हैं, जिनका 300 में से 300 अंक हों, इन विद्यार्थियों के ऑल इंडिया रैंक निकालने के लिए सबसे अंतिम मापदंड के रूप में आयु एवं जेईई-मैन आवेदन क्रमांक का आरोही क्रम ही निर्धारण होगा. ऐसे में जिन विद्यार्थियों के 300 अंक आने के साथ-साथ 100 पर्सेन्टाइल भी है, उन विद्यार्थियों की शीर्ष आल इंडिया रैंक आयु एवं जेईई-मेन आवेदन क्रमांक के आधार पर जारी की जाएगी.

ऐसे में यह संभावना बिल्कुल न्यूनतम हो जाती है कि दो विद्यार्थियों की आयु के साथ आवेदन क्रमांक भी समान हो. जेईई-अप्रैल सेशन की प्रोविजनल फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. पहले जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की के कुछ प्रश्नों में बदलाव कर इसे जारी किया गया है. इसी प्रोविजनल फाइनल आंसर की के आधार पर जेईई-मेन सेशन-2 का परिणाम होगा.
 
एनटीए स्कोर में टाइ लगने के बाद एआईआर निर्धारण के मापदंड
अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष पहली बार विद्यार्थियों के हायर एनटीए स्कोर में टाइ लगने पर रैंक के निर्धारण के लिए 9 मापदंड निर्धारित किए गए हैं, जिसमें यदि दो विद्यार्थियों के टोटल एनटीए स्कोर समान आते हैं तो ऑल इंडिया रैंक निर्धारण में सर्वप्रथम मैथेमेटिक्स का एनटीए स्कोर देखा जाएगा. यह समान होने पर फिजिक्स, इसके बाद कैमेस्ट्री का एनटीए स्कोर, फिर सही और गलत उत्तरों की संख्या का अनुपात देखा जाएगा.

इस स्थिति में टाइ लगने पर विषयवार मैथेमेटिक्स के सही और गलत उत्तरों की संख्या का अनुपात, यहां भी टाइ लगने पर फिजिक्स के सही और गलत उत्तरों की संख्या का अनुपात, उसमें टाइ लगने पर कैमेस्ट्री के सही और गलत उत्तरों की संख्या का अनुपात देखा जाएगा. सभी मापदंडों में भी टाइ लगने की स्थिति में जिस विद्यार्थी की आयु ज्यादा होगी, उसे ऑल इंडिया रैंक में प्राथमिकता दी जाएगी. आयु के मापदंड के स्तर पर ही भी यदि टाइ की स्थिति बनती है आवेदन क्रमांक के आरोही क्रम को प्राथमिकता दी जाएगी.
 
जेईई-एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से
आहूजा ने बताया कि इस वर्ष आईआईटी गुवाहाटी द्वारा 4 जून को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. जेईई-मेन के आधार पर चुने हुए शीर्ष ढाई लाख विद्यार्थी एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए जाएंगे. ये विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड वेबसाइट पर एडवांस्ड के लिए 30 अप्रैल से 7 मई के बीच आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bharatpur: 'ज्योतिबा फुले जिंदाबाद, 12 फीसदी आरक्षण लेकर रहेंगे...' लिखकर फांसी के फंदे से झूला आंदोलनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget