एक्सप्लोरर

‘भारत को आत्मरक्षा का पूरा हक’, ऑपरेशन सिंदूर पर भारत को मिला जर्मनी का साथ

Germany Supports India On Operation Sindoor: जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले से हम स्तब्ध हैं. सैन्य कार्रवाई के बाद भारत को बचाव करने का अधिकार है.

Germany On Operation Sindoor: आतंकवाद के खिलाफ लॉन्च किए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जर्मनी ने समर्थन किया है. जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने कहा कि आतंकवाद खिलाफ भारत को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है. इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की घोर निंदा भी की.

उन्होंने कहा, “हम 22 अप्रैल को भारत पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले से स्तब्ध हैं. हम नागरिकों पर हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. हमारी गहरी संवेदना सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति है. दोनों पक्षों पर सैन्य हमलों के बाद, भारत को निश्चित रूप से आतंकवाद के खिलाफ खुद का बचाव करने का पूरा अधिकार है.”

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर नियमित बातचीत को दे रहे बढ़ावा’

जर्मनी के विदेश मंत्री ने आगे कहा, “यह तथ्य कि अब युद्धविराम लागू हो गया है, कुछ ऐसा है जिसकी हम बहुत सराहना करते हैं. अब जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि यह युद्धविराम स्थिर रहे, दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए उस संघर्ष के लिए द्विपक्षीय समाधान खोजने के लिए बातचीत हो सके. जर्मनी और भारत वर्षों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर नियमित बातचीत को बढ़ावा दे रहे हैं और हम इसे और तेज करने का इरादा रखते हैं.”

एस. जयशंकर ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "मैं पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के तुरंत बाद बर्लिन आया हूं. भारत आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करता. भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और भारत पाकिस्तान के साथ पूरी तरह से द्विपक्षीय तरीके से व्यवहार करेगा. इस संबंध में किसी भी तरफ कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. हम जर्मनी की इस समझ को भी महत्व देते हैं कि हर देश को आतंकवाद के खिलाफ खुद की रक्षा करने का अधिकार है."

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से कैसे निपटेगा भारत? एस जयशंकर ने बताया तरीका, न्यूक्लियर ब्लैकमेल पर कही ये बात

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन
PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget