एक्सप्लोरर

अब नहीं चलेगा ऑनलाइन फ्रॉड, Paytm, GPay, PhonePe यूजर्स के लिए सरकार ने किया बड़ा स‍िक्‍योर‍िटी अपडेट

आजकल डिजिटल पेमेंट बहुत आम हो गया है, लेकिन इसके साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. ऐसे में सरकार का ये कदम आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाएगा.

अब डिजिटल पेमेंट करना और भी सुरक्षित होने जा रहा है. अगर आप भी UPI ऐप्स जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay या BHIM का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. टेलीकॉम विभाग (DoT) ने एक नया सुरक्षा सिस्टम लॉन्च किया है, जिसका मकसद है ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाना.

इस नई पहल का नाम है Financial Fraud Risk Indicator (FRI) है. इसका काम है उन मोबाइल नंबरों की पहचान करना जो धोखाधड़ी में शामिल हो सकते हैं. अगर कोई नंबर साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल हो रहा है या उसमें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो उसे ब्लॉक किया जाएगा.

क्या करेगा नया सिस्टम?

FRI सिस्टम एक तरह का डिजिटल अलर्ट टूल है. जैसे ही कोई संदिग्ध नंबर किसी बैंकिंग या UPI लेनदेन में शामिल होता है, ये सिस्टम उसे पहचान कर बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों को सतर्क कर देगा. इससे पहले कि फ्रॉड हो, उसे रोका जा सकेगा.

इस सिस्टम की सबसे खास बात ये है कि यह सिर्फ बैंकों के लिए ही नहीं, बल्कि नॉन-बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए भी काम करेगा. यानी Paytm, PhonePe, GPay जैसे ऐप्स भी इस टूल की मदद से अपने यूजर्स को सुरक्षित रख सकेंगे.

किन नंबरों को FRI पकड़ेगा?

  • वो नंबर जो पहले से किसी धोखाधड़ी से जुड़े पाए गए हों
  • जिन नंबरों ने KYC या वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया
  • या जो नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रहे हों

ऐसे सभी नंबर इस सिस्टम के जरिए फ्लैग किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर ब्लॉक भी कर दिए जाएंगे.

क्यों है ये जरूरी?

आजकल डिजिटल पेमेंट बहुत आम हो गया है, लेकिन इसके साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. ऐसे में सरकार का ये कदम न सिर्फ आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाएगा, बल्कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर भरोसा भी बढ़ाएगा.

क्या करना चाहिए यूजर्स को?

  • हमेशा अपने मोबाइल नंबर और UPI ऐप्स को वेरिफाई रखें
  • किसी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें
  • लेनदेन से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें

DoT की यह पहल देश को एक सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम की ओर ले जा रही है. अगर आपने भी अभी तक UPI से जुड़ी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया है, तो अब समय है सतर्क होने का.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget