एक्सप्लोरर

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, जान लीजिए

Vat Savitri Vrat 2025 Rule: ज्येष्ठ अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं. यह व्रत निर्जला, फलाहार या जलाहार भी रखा जाता है. जान लें व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं.

Vat Savitri Vrat 2025: हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है. इस तिथि पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, तरक्की, वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए व्रत रखती है. साथ ही अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए सावित्री और सत्यवान की पूजा भी की जाती है.

वट सावित्री व्रत 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त (Vat Savitri 2025 Date and Puja Muhurat)

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 26 मई  को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू हो जाएगी और 27 मई सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी. इस साल वट सावित्री व्रत 26 मई को ही रखा जाएगा. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 08:52 से 10:25 तक रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:11 से दोपहर 12:46 तक रहेगा. साथ ही दोपहर 03:45 से शाम 05:28 बजे भी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है.

वट सावित्री पर वट (बरगद) वृक्ष के नीचे बैठकर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं, कथा सुनती-सुनाती हैं और वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधती हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में व्रत के नियमों में अंतर होता हैं. कुछ लोग यह व्रत निर्जला रखते हैं और अगले दिन व्रत का पारण करते हैं. तो वहीं कुछ लोग पूजा के बाद फलाहार या सात्विक आहार खाते हैं तो कुछ लोग जलाहार भी करते हैं.

आप अपने घर-परिवार के अनुसार बताए गए नियमों का पालन करते हुए यह व्रत कर सकती हैं. लेकिन यह जान लीजिए कि वो कौन सी चीजें हैं, जिसे वट सावित्री व्रत के दौरान खाना पूर्णत: वर्जित माना जाता है और कौन सी चीजें जिसे आप व्रत के दौरान खा सकती हैं.

वट सावित्री व्रत में क्या खाएं

  • व्रत के दौरान आप सूखे मेवे, मौसमी फल जैसे केला, अंगूर, सेब, तरबूज आदि का सेवन कर सकती हैं.
  • सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, गुड़ से बनी मीठी पूड़ी और मुरब्बा भी खाया जा सकता है.
  • अगर आप जलाहार व्रत कर रही हैं तो दूध, नारियल का पानी और फलों के रस का सेवन करें.
  • लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, वट सावित्री की पूजा से पहले कुछ भी खाएं पीएं नहीं. आप पूजा के बाद ये सारी चीजें खा सकती हैं.

व्रत के दौरान किन चीजों से करें परहेज

  • व्रत के दौरान सादा और सात्विक भोजन की परंपरा है. इसलिए इस दिन अत्यधिक तला-भुना या मलासेदार भोजन से परहेज करना चाहिए.
  • मांसाहार और तामसिक भोजन भूलकर भी ग्रहण न करें और ना ही इस दिन घर पर ये चीजें पकाए.
  • चावल, दाल और गेहूं जैसे अनाज से बनी चीजों का सेवन भी व्रत के दौरान नहीं करना चाहिए.
  • सादे नमक से बनाए गए पकवान भी व्रत के दौरान नहीं खाने चाहिए. इस दिन केवल सेंधा नमक का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2025: पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत तो जान लें पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
आज का मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, ऑनलाइन मार्केटिंग से बनेंगे मार्केट किंग
आज का मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, ऑनलाइन मार्केटिंग से बनेंगे मार्केट किंग
आज का कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से समाज सेवा की प्रेरणा, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से करियर में शुभ समाचार, ऑपोजिट जेंडर का सपोर्ट
आज का कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से समाज सेवा की प्रेरणा, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से करियर में शुभ समाचार, ऑपोजिट जेंडर का सपोर्ट
आज का मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से अपरिपक्वता पर नियंत्रण जरूरी, व्यवसाय में शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य
आज का मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से अपरिपक्वता पर नियंत्रण जरूरी, व्यवसाय में शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget