एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 23: ‘रेड 2’ क्या बन पाएगी अजय देवगन की चौथी सबसे बड़ी फिल्म? जानें- कितने करोड़ कमाने की है जरूरत

Raid 2 Box Office Collection: ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में खूब तहलका मचाया है और छप्परफाड़ कमाई भी कर ली है. लेकिन रिलीज के 23वें दिन इस फिल्म के कलेक्शन को बड़ा झटका लगा है.

Raid 2 Box Office Collection Day 23: राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बस नोट ही छाप रही है. अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉक्स ऑफिस के सिकंदर हैं और फिल्म को हिट कराना जानते हैं.इस फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं और ये चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के चौथे फ्राइडे यानी 23वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

रेड 2’ ने 23वें दिन कितनी कमाई की है?
‘रेड 2’ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. विक्की कौशल की छावा को छोड़कर अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ साल 2025 की सभी फिल्मों को धूल चटा चुकी है साथ ही साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इतना ही नहीं ये अजय देवगन के करियर की भी पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है.इतने रिकॉर्ड बनाने के बाद भी ‘रेड 2’ थमने का नाम नहीं ले रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. शानदार तीन हफ्ते पूरे करने के बाद ‘रेड 2’ चौथे हफ्ते में भी कमाई कर रही है हालांकि अब इसे टक्कर देने के लिए राजकुमार राव की भूल चूक माफ भी सिनेमाघरों में आ चुकी है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ की कमाई की थी.
  • दूसरे हफ्ते में ‘रेड 2’ का कलेक्शन 40.6 करोड़ रुपये रहा.
  • तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 20.5 करोड़ का कारोबार किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 23वें दिन 1 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की 23 दिनों की कुल कमाई अब 157.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रेड 2’ क्या बन पाएगी अजय देवगन की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
‘रेड 2’ ने चौथे फ्राइडे अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. ये अजय देवगन के करियर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. एक्टर की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का रिकॉर्ड साल 2017 में आई 'गोलमाल अगेन' के नाम है इसने 205.69 करोड़ का कलेक्शन किया था.

अब ‘रेड 2’ के लिए गोलमाल अगेन को मात देना आसान नहीं है. एक तो इसका कलेक्शन हर दिन गिरता जा रहा है दूसरा इसे अजय की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए 48 करोड़ के करीब कलेक्शन की जरूरत है. घटती कमाई के साथ ‘रेड 2’ के लिए ये आंकड़ा हासिल करना आसान नहीं है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म चौथे वीकेंड पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.

ये भी पढ़ें -सलमान खान ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, लो ऑक्सीजन वाली जगह पर कर रहे कड़ी ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
ऐश्वर्या राय की स्टंट डबल ने याद किया 'रावण' का खतरनाक स्टंट, बोलीं- 30 मिनट तक चट्टान पर लटकी रही
ऐश्वर्या राय की स्टंट डबल ने याद किया 'रावण' का खतरनाक स्टंट, बोलीं- 30 मिनट तक चट्टान पर लटकी रही
प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब की दीवार, मुस्लिम हसीनाओं पर दिल हारे ये हिंदू एक्टर्स, रचाई शादी
ऋतिक रोशन से लेकर मनोज बाजपेयी तक, इन पॉपुलर एक्टर्स ने मुस्लिम लड़कियों से रचाई शादी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget