एक्सप्लोरर

Eid al-Adha 2025: जून में मुसलमान कब मनाएंगे ईद उल अजहा, नोट कर लें बकरीद की तारीख

Eid al Adha 2025 Date: इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार ईद उल-अजहा या बकरीद हर साल जुलहिज्जा की दसवीं तारीख को मनाई जाती है. जानें इस साल 2025 में यह पर्व कब मनाएंगे मुसलमान.

Eid al Adha 2025 Date: ईद उल-अजहा इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार होता है, जोकि ईद-उल-फितर की तरह की खास होता है. इसे आम बोलचाल की भाषा में बकरीद कहते हैं. आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा यह पर्व.

कब है बकरीद (Bakrid 2025 Kab Hai)

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार बकरीद का पर्व जुल हिज्जा (Dhul Hijjah) महीने की दसवीं तारीख को मनाई जाती है, जोकि हिजरी कैलेंडर का 12वां या आखिरी महीना होता है. इस साल बकरीद का पर्व 7 या 8 जून को मनाए जाने की संभावना जताई जा रही है. पक्की तारीख की आधिकारिक घोषणा चांद नजर आने के बाद ही की जाएगी. आमतौर पर इस्लाम के प्रत्येक पर्व-त्योहार चांद दिखाई देने के बाद ही तय किए जाते हैं. इसलिए बकरीद के तारीख के लिए भी आपको चांद के दीदार का इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि बहुत अधिक संभावना है कि बकरीद या ईद उल-अजहा 7 जून को मनाई जा सकती है.

ईद उल-अजहा का महत्व (Eid al Adha Islamic Importance)

ईद उल-अजहा का पर्व जुल हिज्जा में मनाया जाता है. इसी महीने में मुसलमान पवित्र हज यात्रा (Hajj Yatra) के लिए भी निकलते हैं. बकरीद का त्योहार हज यात्रा का समापन भी है. इसके अलावा बकरीद का त्योहार मुख्य रूप से कुर्बानी के लिए प्रसिद्ध है. कुर्बानी के जरिए लोग अल्लाह के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण भाव प्रकट करते हैं. इस्लामिक मान्यताओं व शिक्षाओं के अनुसार ईद उल-अजहा पर बकरा या फिर अन्य हलाल पशुओं की कुर्बानी वाजिब मानी गई है और इसका सवाब भी मिलता है. इसलिए इस पर्व को कुर्बानी का दिन कहा जाता है.  

ईद उल-अजहा पर कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा (Eid al Adha History)

इस पर्व के इतिहास पर नजर डालें तो बताया जाता है कि, पैगंबर इब्राहिम को अल्लाह का आदेश मिला था कि उसे अपनी सबसे प्यारी चीज अल्लाह के लिए कुर्बानी देनी होगी. इब्राहिम ने बिना झिझके अपनी सबसे प्यारी चीज अपने बेटे इस्माईल की कुर्बानी का इरादा कर लिया. वह जैसे ही अपने बेटे की कुर्बानी देने वाला था, तभी अल्लाह ने उसके बेटे की जगह बकरे की कुर्बानी करा दी. अल्लाह इब्राहिम के इरादे और भक्ति से बहुत खुश हुए और उसके बेटे की जान भी बचा ली. माना जाता है कि इसी घटना के बाद से ईद उल-अजहा पर कुर्बानी की परंपरा की शुरुआत हुई. इस दिन लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं जिस कारण इसका नाम बकरीद भी है.

बकरीद का अर्थ सिर्फ कुर्बानी से नहीं

बकरीद का मतलब केवल पशु की कुर्बानी मात्र से नहीं है, बल्कि इसका धार्मिक अर्थ बहुत ही गहरा है. यह पर्व अल्लाह के प्रति समर्पण, त्याग और दान से जुड़ा हुआ है. दरअसल बकरीद पर कुर्बानी के हिस्से को तीन भागों में बांटा जाता है. पहला हिस्सा गरीब और जरूरतमंदों को दान किया जाता है. दूसरा हिस्सा लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में बांटते हैं. वहीं तीसरा हिस्सा अपने घर-परिवार के लिए रखते हैं. इस तरह से बकरीद का पर्व यह सीख भी देता है कि कोई भूखा न रहे, हर कोई खुश रहे और सबको बराबरी का दर्जा दिया जाए.

ये भी पढ़ें: Chitragupta Puja 2025 Date: चित्रगुप्त पूजा 2025 में कब है, जानिए डेट और पूजा का मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Yogini Ekadashi 2026: 10 जुलाई को बन रहा भारी संयोग, राशि अनुसार करें ये गुप्त दान; खिंचा चला आएगा पैसा!
Yogini Ekadashi 2026: 10 जुलाई को बन रहा भारी संयोग, राशि अनुसार करें ये गुप्त दान; खिंचा चला आएगा पैसा!
Yogini Ekadashi 2026 Vrat Niyam: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें पारण का सही नियम
Yogini Ekadashi 2026 Vrat Niyam: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें पारण का सही नियम

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget