एक्सप्लोरर

क्या है उबर का 'एडवांस टिप' फीचर, जिसको लेकर हो रही कंपनी की आलोचना, सरकार ने दिए जांच के आदेश

Uber New Feature: उबर एक नया फीचर लेकर आया है, जिसमें फीचर के तहत उबर ऐप यूजर्स से राइड बुक करते समय 50 रुपए, 75 रुपए या 100 रुपए की टिप जोड़ने के लिए कहता है. कई लोग उबर के फीचर से खुश नहीं हैं.

Uber is Facing Criticism: उबर को अपने नए 'एडवांस टिप' फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस फीचर को लेकर यूजर्स का आरोप है कि राइड-हेलिंग कंपनी जल्दी राइड बुक करने की आड़ में अपने ग्राहकों को अतिरिक्त पैसे देने को मजबूर करती है.

टिप से ड्राइवर के ट्रिप एक्सेप्ट करने की संभावना ज्यादा

इसी कड़ी में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) की ओर से उबर को इस मुद्दे पर एक औपचारिक नोटिस भेजा गया है. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी इस कदम की आलोचना की और इसे अनैतिक और शोषणकारी बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इस तरह की सुविधा अनुचित व्यापार प्रथाओं के अंतर्गत आती है और उन्होंने इसकी पूरी जांच के आदेश दिए हैं.

राइड बुक करते समय टिप जोड़ने के लिए कहता है उबर

इस फीचर के तहत, उबर ऐप यूजर्स से राइड बुक करते समय 50 रुपए, 75 रुपए या 100 रुपए की टिप जोड़ने के लिए कहता है. ऐप यूजर्स को बताता है कि टिप जोड़ने से ड्राइवर के ट्रिप एक्सेप्ट करने की संभावना बढ़ सकती है. इसमें यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एक बार टिप जोड़ने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है और यह सुनिश्चित करता है कि पूरी टिप ड्राइवर को जाए. कई लोग उबर के इस फीचर से खुश नहीं हैं. लोगों ने इसकी तुलना वेटर को सेवा देने से पहले ही पैसे देने से की है.

टिप देने के लिए किया जा रहा है मजबूर

एक यूजर ने लिखा कि ड्राइवर अब नियमित किराए पर सवारी स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं और ग्राहकों को केवल पिक-अप के लिए 100 रुपए से ज्यादा की टिप देने के लिए मजबूर किया जा रहा है. क दूसरे यूजर ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की कि उबर चाहता है कि कस्टमर एक्स्ट्रा पे करें ताकि राइड रिक्वेस्ट को कोई तो स्वीकार कर ले. 'बहुत बढ़िया कदम.' कई यूजर्स ने बताया कि टिप किसी को अच्छी सेवा के बाद धन्यवाद देने का एक तरीका होना चाहिए, न कि सेवा प्राप्त करने के लिए भी एडवांस पे किया जाना चाहिए.

एक यूजर ने बताया कि उन्हें हाल ही में उबर का उपयोग करना पड़ा और वे यह देखकर चौंक गए कि ड्राइवर आने से पहले ही टिप मांग रहे थे. एक दूसरे यूजर ने इस सुविधा को 'बुरा व्यवहार' बताया और कहा कि ऐसा लगता है, जैसे किसी रेस्तरां में सेवा पाने के लिए वेटर को पैसे देने के लिए मजबूर किया जा रहा हो.

लोगों ने इसे रिश्वत का रूप भी कहा 

कुछ लोगों ने इसे रिश्वत का एक रूप भी कहा. उन्होंने कहा कि यह टिप नहीं है, उबर अब यूजर्स से सिर्फ समय पर पिक-अप पाने के लिए ड्राइवरों को रिश्वत देता है. यह पहली बार नहीं है, जब उबर को उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के साथ परेशानी का सामना करना पड़ा है. इससे पहले जनवरी में सीसीपीए ने उबर और ओला दोनों को नोटिस भेजा था, जिसमें शिकायत की गई थी कि वे ग्राहकों ने एंड्रॉयड या आईफोन डिवाइस का उपयोग किए जाने के आधार पर अलग-अलग किराया वसूल रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

प्लेन में टर्बुलेंस के दौरान बिल्कुल नहीं करनी चाहिए ये चीजें, हो सकता है खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget