एक्सप्लोरर

सफेद चीनी की तुलना में कितना फायदेमंद होता है ब्राउन शुगर? आज जान लीजिए सच

Brown vs White Sugar: ब्राउन शुगर वाकई में सफेद चीनी से बेहतर है या फिर ये सिर्फ भ्रम है. जानें सफेद चीनी की तुलना में ब्राउन शुगर के फायदे और सच्चाई क्या है.

Brown vs White Sugar: हम भारतीयों की जिदगी में मीठा किसी त्योहार से कम नहीं. लेकिन जब बात आती है चीनी की, तो सेहत की घंटी भी साथ में बज उठती है. पिछले कुछ सालों में लोग सफेद चीनी को लेकर थोड़े सजग हुए हैं और अब ब्राउन शुगर यानी भूरी चीनी को एक हेल्दी विकल्प के रूप में देखा जाने लगा है. लेकिन क्या वाकई में ब्राउन शुगर सफेद चीनी से बेहतर है? या फिर यह भी बस सेहत के नाम पर एक और भ्रम है? आइए सच्चाई जानते हैं.

ब्राउन शुगर और सफेद चीनी में फर्क क्या है?

सफेद चीनी को रिफाइनिंग प्रोसेस होता है, जिससे उसमें से सारे मिनरल्स और फाइबर खत्म हो जाते है. वहीं ब्राउन शुगर, सफेद चीनी से कम प्रोसेस की जाती है और इसमें गुड़ की थोड़ी मात्रा मिली होती है, जो इसे हल्का भूरा रंग और अलग स्वाद देता है. 

ये भी पढ़े- ये है लिवर को हेल्दी रखने की सबसे बेस्ट एक्सरसाइज, कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे आप

ब्राउन शुगर के फायदे 

ब्राउन शुगर में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कुछ मिनरल्स मौजूद होते हैं, लेकिन इनकी मात्रा बहुत कम होती है. अगर आप सोच रहे हैं कि ब्राउन शुगर से शरीर को भारी पोषण मिलेगा, तो ऐसा नहीं है. 

ब्राउन शुगर कम प्रोसेस होती है, इसलिए उसमें केमिकल्स की मात्रा कम होती है. यह इसे थोड़ा-सा बेहतर विकल्प बनाता है, लेकिन कोई सुपरफूड नहीं है. 

ब्राउन शुगर में गुड़ की वजह से एक खास स्वाद होता है, जो कुछ डिशेज में अच्छा लगता है. लेकिन यह सेहत के लिहाज से बड़ा फायदा नहीं देता. 

क्या ब्राउन शुगर वजन घटाने में मदद करती है?

यह एक गलतफहमी है कि ब्राउन शुगर से वजन कंट्रोल होता है. सच ये है कि इसमें कैलोरीज लगभग उतनी ही होती हैं जितनी सफेद चीनी में होती है. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो ब्राउन शुगर भी सीमित मात्रा में ही लें. 

डायबिटीज वालों के लिए क्या बेहतर है?

ब्राउन शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी सफेद चीनी जैसा ही होता है, यानी यह भी शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को दोनों से ही परहेज रखना चाहिए. 

ब्राउन शुगर सफेद चीनी से थोड़ा बेहतर जरूर है, लेकिन हेल्दी कहना गलत हो जाएगा. अगर सेहत वाकई जरूरी है, तो किसी भी प्रकार की चीनी कम से कम लें. चाहे वो सफेद हो या भूरी, मीठा जिदगी में होना चाहिए, लेकिन सीमित मात्रा भी महत्वपूर्ण है. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget