एक्सप्लोरर

iPhone Voice Control : अब iPhone बनेगा आपका रिमोट कैमरा, बिना छुए ऐसे करें फोटो क्लिक

iPhone यूजर्स अब बिना फोन को छुए सिर्फ अपनी आवाज से फोटो क्लिक कर सकते हैं. Apple के इस फीचर की मदद से कैमरा खोलने से लेकर फोटो लेने और जूम करने तक के काम वॉयस कमांड से किए जा सकते हैं.

कई बार फोन को हाथ लगाए बिना तस्वीर लेने की जरूरत पड़ती है. जैसे ग्रुप फोटो में खुद को शामिल करना हो, फोन को किसी जगह टिकाकर दूर से तस्वीर खींचनी हो या फिर हाथों का यूज किए बिना कैमरा चलाना हो. ऐसी जरूरतों के लिए iPhone में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसके बारे में ज्यादातर यूजर्स को जानकारी नहीं होती है. Apple ने iPhone में Voice Control नाम का एक्सेसिबिलिटी फीचर दिया है. इसकी मदद से आप सिर्फ बोलकर फोन को कमांड दे सकते हैं. खास बात यह है कि इसके जरिए कैमरा भी कंट्रोल किया जा सकता है और बिना स्क्रीन को छुए फोटो क्लिक की जा सकती है. इसके लिए आपको Apple Watch की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. तो आइए जानते हैं कि इस फीचर को कैसे यूज कर सकते हैं.

1/6
इस फीचर का यूज करने के लिए आपको पहले इसे सेटअप करना होगा. अगर आप पहली बार Voice Control चालू कर रहे हैं, तो फोन को स्थिर Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट रखें. सेटअप के दौरान जरूरी फाइल डाउनलोड हो सकती है. इसके लिए सबसे पहले iPhone की Settings खोलें. अब Accessibility सेक्शन में जाएं.. यहां Physical and Motor कैटेगरी के अंदर Voice Control चुनें. इसके बाद Set Up Voice Control पर टैप करें. अपनी पसंद की भाषा चुन कर Continue दबाएं. सेटअप पूरा होने के बाद स्क्रीन पर कुछ कमांड दिखाई देंगी, जिन्हें बोलकर आप फीचर को समझ सकते हैं.

2/6
Voice Control चालू होने के बाद आपको कैमरा यूज करने के लिए फोन को हाथ में लेने की जरूरत नहीं होगी. कैमरा खोलने के लिए सिर्फ Open Camera बोलें. फ्रंट और रियर कैमरे के बीच स्विच करने के लिए Tap Camera chooser कमांड दें.

3/6
कैमरा खुलने के बाद फोटो लेने के लिए Tap Take Picture बोल सकते हैं. इसके अलावा Turn the volume down कमांड से भी शटर बटन को एक्टिव किया जा सकता है. इससे फोन को छुए बिना तस्वीर ली जा सकती है.

4/6
Voice Control सिर्फ फोटो क्लिक करने तक सीमित नहीं है. इससे कैमरे के दूसरे ऑप्शन भी यूज किए जा सकते हैं. जैसे Swipe left और Swipe right से कैमरा मोड बदल सकते हैं. Swipe up से अतिरिक्त सेटिंग्स खोल सकते हैं. Tap Flash से फ्लैश ऑन या ऑफ कर सकते हैं. Zoom in और Zoom out से जूम कर सकते हैं, Tap Live Photo से लाइव फोटो फीचर चालू या बंद कर सकते हैं.

5/6
Voice Control को Siri न समझें. इसमें कमांड देने के लिए Hey Siri बोलने की जरूरत नहीं होती है. यह फीचर चालू रहने पर आपकी आवाज सुनता है, हालांकि Siri से Voice Control को ऑन या ऑफ करने के लिए कहा जा सकता है. फोन लॉक होने पर यह कमांड सुनना बंद कर देता है और दोबारा एक्टिव होने पर काम करने लगता है.

6/6
अगर आप Siri की मदद से फोटो लेना चाहते हैं, तो Shortcuts ऐप का यूज कर सकते हैं. इसके लिए ऐप खोलकर प्लस के आइकन पर टैप करें और Add Action चुनें. Media कैटेगरी में जाकर Camera के अंदर Take Photo सिलेक्ट करें. इसके बाद Show Camera Preview को बंद कर दें और Next Action Suggestions में Save to Photo Album चुनें. अब इस शॉर्टकट को Take a photo with the back camera नाम से सेव कर दें. इसके बाद Hey Siri, Take a photo with the back camera बोल कर इसे चला सकते हैं. फोटो क्लिक होने के बाद उसे देखने के लिए Photos ऐप खोलना होगा. फ्रंट कैमरे से सेल्फी लेने के लिए भी इसी तरह अलग शॉर्टकट बनाया जा सकता है.

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Immersion Rod Technology : छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
Lava Smartphone Price Hike : Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
iPhone 17 Pro Offer : Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro
Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'

Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी

इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर

'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे

Embed widget