बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
ESIC ने 'नई एमनेस्टी योजना 2025' की अवधि तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है. ये निर्णय श्रम मंत्रालय ने हितधारकों के सुझावों पर लिया. इस विस्तार से नियोक्ताओं को लंबित विवादों को अदालत के बाहर सुलझाने और बिना जुर्माने के बकाया चुकाने का मौका मिलेगा. योजना का लक्ष्य पुराने ESI अधिनियम का अनुपालन है.