एक्सप्लोरर

Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें

Printer Buying Tips: फोटोकॉपी की दुकान के चक्कर लगाने से बचने के लिए अगर आप भी घर के लिए नया प्रिंटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो खरीदने से पहले कौन सी 3 बातें चेक करना जरूरी है? जानें पूरी डिटेल.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अपनी प्रिंटिंग जरूरतों के अनुसार सही तकनीक वाला प्रिंटर चुनें।
  • वायरलेस कनेक्टिविटी, मोबाइल प्रिंटिंग सुविधा वाले प्रिंटर को प्राथमिकता दें।
  • रनिंग कॉस्ट, ऑल-इन-वन व ऑटो डुप्लेक्स फीचर देखें।

Printer Buying Tips: आज का दौर भले ही कितना ही डिजिटल हो गया हो लेकिन आज भी प्रिंटर की जरूरत तो हर घर में होती है. कभी बच्चों के स्कूल के प्रोजेक्ट्स होते हैं, कभी ऑफिस के जरूरी डॉक्यूमेंट्स तो कभी कोई सरकारी फॉर्म प्रिंट निकालना होता है. इनको बाहर से प्रिंट करवाओ तो आने-जाने का झंझट और एक्सट्रा पैसे देने पड़ जाते हैं. इसलिए अब ज्यादातर लोग घर पर ही अपना खुद का प्रिंटर रखना पसंद कर रहे हैं. 

लेकिन जब हम प्रिंटर खरीदने जाते हैं. तो वहां इतने सारे मॉडल्स देखकर कन्फ्यूजन हो जाती है. अक्सर लोग सिर्फ कम कीमत देखकर सस्ता प्रिंटर खरीद लेते हैं. लेकिन कुछ ही महीनों बाद उसकी इंक और मेंटेनेंस का खर्च परेशान करने लगा जाता है. कई बार सस्ता प्रिंटर लेने के चक्कर में हर एक पेज की छपाई बाजार से भी महंगी पड़ने लगती है. अगर आप भी अपने घर या छोटे ऑफिस के लिए नया प्रिंटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो खरीदने से पहले यह तीन बातें जरूर चेक कर लें.

इंकजेट, इंक टैंक या लेजर सही टेक्नोलॉजी कौनसी?

प्रिंटर खरीदते समय सबसे पहली और बड़ी गलती लोग उसकी टेक्नोलॉजी चुनने में करते हैं. मार्केट में तीन तरह के प्रिंटर मिलते हैं- कार्ट्रिज वाले इंकजेट, रिफिल होने वाले इंक टैंक और टोनर वाले लेजर प्रिंटर. अगर आपको महीने में सिर्फ 10-15 पेज ही प्रिंट करने होते हैं तो सस्ता कार्ट्रिज वाला इंकजेट प्रिंटर ठीक लग सकता है. लेकिन इसकी कार्ट्रिज बहुत जल्दी खत्म होती है और काफी महंगी आती है. इसके अलावा कई दिनों तक इस्तेमाल न करने पर इसकी इंक सूखने की भी दिक्कत रहती है. 

वहीं अगर घर में बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए कलर और ब्लैक एंड व्हाइट दोनों तरह के खूब सारे प्रिंट निकालने पड़ते हैं तो इंक टैंक टेक्नोलॉजी वाला प्रिंटर सबसे बेस्ट रहता है. इसमें इंक की बोतलें सस्ती आती हैं और एक बार रिफिल करने पर हजारों पेज आसानी से छप जाते हैं. दूसरी तरफ अगर आपका काम सिर्फ तेजी से ब्लैक एंड व्हाइट डॉक्यूमेंट्स प्रिंट करने का है तो लेजर प्रिंटर सबसे किफायती साबित होता है.


Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें

Wi-Fi और मोबाइल प्रिंटिंग फीचर देखें

पुराने जमाने के प्रिंटर इस्तेमाल करने के लिए उन्हें हमेशा तार के जरिए लैपटॉप या कंप्यूटर से जोड़कर रखना पड़ता था. लेकिन आज की टेक्नोलॉजी के दौर में बिना वायरलेस कनेक्टिविटी वाला प्रिंटर खरीदना सही नहीं है. आजकल हम अपने ज्यादातर डॉक्यूमेंट्स, PDF और फोटोज कंप्यूटर के बजाय सीधे स्मार्टफोन के व्हाट्सएप या ईमेल पर रिसीव करते हैं. इसलिए नया प्रिंटर खरीदते समय यह जरूर चेक करें कि उसमें इन-बिल्ट Wi-Fi, Wi-Fi डायरेक्ट और क्लाउड प्रिंटिंग का सपोर्ट दिया गया हो. 

इस फीचर की मदद से आपको हर बार लैपटॉप ऑन करने या पेनड्राइव लगाने की झंझट नहीं रहेगी. आप अपने फोन में प्रिंटर कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करके घर के किसी भी कोने से बैठकर एक क्लिक में सीधे फोन से प्रिंट कमांड दे सकते हैं. यहां तक कि अगर आपके घर में Wi-Fi राउटर नहीं भी है तब भी Wi-Fi डायरेक्ट फीचर के जरिए आपका फोन सीधे प्रिंटर से कनेक्ट होकर बिना इंटरनेट के प्रिंट निकाल सकता है.


Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें

ऑल-इन-वन फंक्शन और ऑटो डुप्लेक्स फीचर चेक करें

प्रिंटर चुनते वक्त सिर्फ उसकी शुरुआती कीमत देखने के बजाय उसके रनिंग कॉस्ट यानी प्रति पेज आने वाले खर्च को चेक करना बेहद जरूरी है. खरीदने से पहले यह जरूर पता करें कि उस मॉडल की ओरिजिनल इंक बॉटल या टोनर कितने रुपये का आता है और उससे कुल कितने पेज प्रिंट हो सकते हैं. इसके साथ ही सिंगल फंक्शन प्रिंटर लेने के बजाय ऑल-इन-वन प्रिंटर चुनना हमेशा फायदेमंद रहता है. 

इसमें प्रिंटिंग के साथ-साथ डॉक्यूमेंट स्कैन करने और फोटोकॉपी निकालने की सुविधा भी एक ही मशीन में मिल जाती है. जिससे घर पर ही आधार या पैन कार्ड की कॉपी तुरंत निकाली जा सकती है. एक और बेहद काम का टेक्निकल फीचर ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग है. जिन प्रिंटर्स में यह फीचर होता है वे कागज के दोनों तरफ अपने आप प्रिंट कर देते हैं और आपको हाथ से बार-बार पन्ना पलटकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे न सिर्फ आपका समय बचता है बल्कि कागज की भी आधी बचत होती है.

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Lava Smartphone Price Hike : Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
iPhone 17 Pro Offer : Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro
Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro
AI Ban: बच्चों की सेफ्टी के लिए न्यूयॉर्क का बड़ा कदम, अनसेफ AI चैटबॉट्स किए बैन
बच्चों की सेफ्टी के लिए न्यूयॉर्क का बड़ा कदम, अनसेफ AI चैटबॉट्स किए बैन
Best Games 2026: शानदार ग्राफिक्स और दमदार गेमप्ले का कॉम्बिनेशन, ये हैं 2026 के बेस्ट गेम्स
शानदार ग्राफिक्स और दमदार गेमप्ले का कॉम्बिनेशन, ये हैं 2026 के बेस्ट गेम्स
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget