Lava Smartphone Price Hike : Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
Lava के स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो इस तारीख से कंपनी अपने फोन के दाम 3,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है.जानें किन प्लेटफॉर्म पर अभी पुराने दाम मिल रहे हैं और कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़ी पूरी डिटेल

- उपभोक्ता मौजूदा ऑफर का लाभ 15 नवंबर से पहले लें.
Lava Smartphone Price Hike : भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए फोन महंगे करने का ऐलान किया है. कंपनी के स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब यूजर्स के पास मौजूदा कीमतों का फायदा उठाने का सीमित समय है. 15 नवंबर 2026 से Lava के स्मार्टफोन की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होने वाली है. ऐसे में अगर आप नया Lava फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह बदलाव आपके बजट पर भी असर डाल सकता है.
इस तारीख से 3,000 रुपये तक बढ़ेंगे दाम
Lava ने साफ कर दिया है कि स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव 15 नवंबर 2026 से लागू होगा. कंपनी के मुताबिक, उसके पूरे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में कीमतें 3,000 रुपये तक बढ़ाई जाएंगी. यह बदलाव देशभर में लागू होगा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी इसका असर देखने को मिलेगा, हालांकि कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि किस स्मार्टफोन की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी.
30 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन पर फोकस
Lava भारतीय बाजार में मुख्य रूप से बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है. कंपनी का फोकस 30,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन पर है. हाल ही में कंपनी ने Bold N4 Pro 5G स्मार्टफोन भी 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था.
अभी मिल रही हैं फेस्टिवल ऑफर्स वाली कीमतें
कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे मौजूदा फेस्टिव सीजन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं, फिलहाल Lava के स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर पहले वाली प्रमोशनल कीमतों में उपलब्ध हैं. 15 नवंबर से पहले खरीदारी करने पर यूजर मौजूदा कीमतों का फायदा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें - iPhone 17 Pro Offer : Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro
कीमतें बढ़ाने की वजह क्या है
Lava ने स्मार्टफोन महंगे करने के पीछे ग्लोबल मार्केट में चल रही मेमोरी की कमी को जिम्मेदार बताया है. कंपनी के अनुसार, मौजूदा इंडस्ट्री हालात में मेमोरी कंपोनेंट्स की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है. स्मार्टफोन बनाने के लिए कंपनियों को अलग-अलग हार्डवेयर कंपोनेंट्स की जरूरत होती है. इनमें मेमोरी मॉड्यूल भी शामिल हैं. इनकी सप्लाई प्रभावित होने से कंपनियों की खरीद लागत बढ़ रही है. Lava का कहना है कि इसी वजह से उसे अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें - Best Games 2026: शानदार ग्राफिक्स और दमदार गेमप्ले का कॉम्बिनेशन, ये हैं 2026 के बेस्ट गेम्स






















