एक्सप्लोरर
सीरीज हारने के बाद भी बरकरार रहेगी टीम इंडिया की बादशाहत
1/5

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर टीम इंडिया का बुरा हाल हुआ और सीरीज में उसे 5-0 से हार का भी सामना करना पड़े तो उनकी बादशाहत को कोई खतरा नहीं होगा. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज की शुरूआत नंबर वन रैंकिंग और 125 प्वाइंट के साथ करेगी. वहीं मेजबान इंग्लैंड 97 प्वाइंट के साथ पांचवें नंबर पर है.
2/5

इंग्लैंड की टीम सीरीज को 5-0 से जीतती है तो उसे 10 अंकों का फायदा होगा. ऐसे में भारत और उसके बीच प्वाइंट का अंतर 28 से घटकर सिर्फ पांच अंक का रहा जाएगा. वहीं भारत 5-0 से जीतता है तो उसके 129 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड 94 अंक के साथ छठे स्थान पर आ जाएगा. इंग्लैंड को रैंकिंग में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए कम से कम तीन मैच जीतने होंगे.
Published at :
और देखें

























