Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुए विवाद में हर दिन नए अध्याय जुड़ रहे हैं.. और आज का अध्याय जोड़ा है गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली.. जिसका नतीजा पाकिस्तान का जन्म था. कांग्रेस ने देश के लिए प्राण देने वाले शहीदों का अपमान किया...और अब राष्ट्रगीत पर संसद के एक्ट को नकार कर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है....इस आरोप को समझने के लिए 19 अगस्त यानी कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में तय हुए एजेंडे को समझना होगा..
























