हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनSuperstar Suriya Lifestyle: कभी 1 हजार रुपये के लिए फैक्ट्री में काम करते थे आज करोड़ों के मालिक हैं सुपरस्टार सूर्या
Superstar Suriya Lifestyle: कभी 1 हजार रुपये के लिए फैक्ट्री में काम करते थे आज करोड़ों के मालिक हैं सुपरस्टार सूर्या
Written By : ABP Live | Updated at : 30 Jan 2022 07:27 AM (IST)
साउथ एक्टर सूर्या
1/7
साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं. एक्टर सूर्या का नाम साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्या कभी 1 हजार रुपये के लिए फैक्ट्री में काम करते थे. आज वही सूर्या लग्जरी लाइफ जीते हैं.
2/7
सुपरस्टार सूर्या का जन्म साल 1975 में हुआ था. एक्टर ने साल 1997 में आई थ्रिलर फिल्म ‘Nerrukku Ner’ से ग्लैमर जगत में डेब्यू किया था. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी.
3/7
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ सुपरस्टार सूर्या हर फिल्म के 25-30 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.
4/7
एक्टर सूर्या की कमाई का मुख्य जरिया न सिर्फ उनकी फिल्में हैं बल्कि प्रोडक्शन हाउस 2 डी एंटरटेनमेंट, टीवी होस्टिंग और अन्य ब्रांड एंडोर्समेंट भी इनकम सोर्स में शामिल है.
5/7
सूर्या की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर 250 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं.
6/7
सुपरस्टार सूर्या गाड़ियों के भी बड़े शौकीन हैं. यही वजह है कि एक्टर के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है.
7/7
सूर्या की इन लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में टोयोटा की फॉर्च्यूनर, जागुआर एक्सऍफ, ऑडी ऐ 7, मर्सिडीज बेंज एम.एल क्लास और ऑडी क्यू 7 जैसी कार शामिल हैं.