Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
कांग्रेस के इस फैसले ने अभी तक बैकफुट पर चल रही बीजेपी को आगे आकर खेलने का मौका दे दिया है...आपकी टीवी स्क्रीन पर ये पांच तस्वीरें हैं..चार में सरकार बैकफुट पर घिरती नजर आई, लेकिन पांचवी तस्वीर में सरकार लीड लेती दिख रही है. - NEET पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को विपक्ष ने लपका और सरकार को संसद से सड़क तक बैकफुट पर आना पड़ा... - राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोप को लेकर संसद परिसर में विपक्ष ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया... - विपक्ष ने इथेनॉल के मुद्दे पर सरकार को असहज किया है... - अब जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम को लेकर भी सरकार घिरती नजर आ रही है.. इस बीच आज गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् को लेकर गंभीर आरोप लगाए...कहा कि कांग्रेस ने 1937 में मुसलमानों को खुश करने के लिए वंदे मातरम को बांटकर देश के बंटवारे की नींव रखी थी..
























