हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनकानों में झुमके, माथे पर बिंदी और खुले बाल लहराकर Farhan Akhtar Shibani Dandekar के पार्टी में पहुंचीं Rhea Chakraborty
कानों में झुमके, माथे पर बिंदी और खुले बाल लहराकर Farhan Akhtar Shibani Dandekar के पार्टी में पहुंचीं Rhea Chakraborty
Written By : ABP Live | Updated at : 21 Feb 2022 11:02 PM (IST)
रिया चक्रवर्ती
1/7
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में जिन खास मेहमानों को न्योता भेजा गया था उनमें रिया चक्रवर्ती भी थी. और शनिवार को वो पहुंचीं दोनों की आफ्टर वेडिंग पार्टी में.
2/7
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के वेडिंग बैश में रिया चक्रवर्ती इंडियन लुक में दिखाई दी. नीले रंग के ब्लाउज़ पर फूलों के प्रिंट वाली साड़ी में रिया खूब जच रही थीं.
3/7
वही कानों में झुमके, माथे पर बिंदी और खुले बालों को लहराते हुए जब रिया चक्रवर्ती पार्टी से बाहर आईं तो उनकी खूबसूरत तस्वीरें कैमरों में कैद करने के लिए होड़ लग गईं.
4/7
रिया ने भी पैपराज़ी को देखते ही हाथ हिलाया और उन्हें उनकी तस्वीरें खींचने का भरपूर मौका भी दिया.
5/7
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती शिबानी दांडेकर की खास दोस्त हैं लिहाजा शादी की हर रस्म में रिया चक्रवर्ती खासतौर पर मौजूद दिखीं.
6/7
मेहंदी में भी जहां रिया खूबसूरत अंदाज में नजर आईं तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत में भी रिया ने खूब डांस किया.
7/7
2020 में रिया चक्रवर्ती की जिंदगी ने उस वक्त मोड़ लिया जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए कथित तौर पर उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया.