हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनKhatron ke Khiladi 11: सना मकबूल और दिव्यांका त्रिपाठी केपटाउन में कर रही हैं एन्जॉय, शेयर की मस्तीभरी ये तस्वीरें
Khatron ke Khiladi 11: सना मकबूल और दिव्यांका त्रिपाठी केपटाउन में कर रही हैं एन्जॉय, शेयर की मस्तीभरी ये तस्वीरें
Written By : एबीपी न्यूज | Updated at : 24 May 2021 10:48 AM (IST)
Entertainment_(21)
1/10
टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग चल रही है. सभी कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट की शूटिंग करने के साथ ही अपने लिए भी खूब वक्त निकाल रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. सना मकबूल और दिव्यांका त्रिपाठी ने मस्ती के इन पलों तस्वीरें शेयर की है.
2/10
सना मकबूल केपटाउन जाने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं.
3/10
सना ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट पर का अपना एक वीडियो शेयर किया है.
4/10
इस वीडियो में वह अपनी दिलकश अदाएं और मूव्स दिखा रही हैं और फैंस को दीवाना बना रही हैं.
5/10
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह यहां रहना चाहती हैं और कुछ साहसी काम करना चाहती हैं.
6/10
सना मकबूल ने लिखा,"मैं कुछ दिनों के लिए यहां रुकना चाहती हूं और कुछ साहसी करना पसंद है. इस वीडियो को अभिनव शुक्ला ने शूट किया है."
7/10
दिव्यांका त्रिपाठी भी केपटाउन में बहुत मस्ती कर रही हैं. उन्हें शो के कंटेस्टेंट्स के साथ और अपनी अकेले की कई तस्वीरें शेयर की है.
8/10
दिव्यांका त्रिपाठी ने इन तस्वीरों को ऑन लोकेशन बताया है. उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ खिंचवाई तस्वीरों को 'मस्तीखोर' का कैप्शन दिया है.
9/10
इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी फोटो के लिए अलग-अलग पोज दे रही हैं.
10/10
दिव्यांका त्रिपाठी केपटाउन की हरी वादियों को खूब एन्जॉय कर रही हैं और खुद को मस्त बता रही हैं.