हल्दी सेरेमनी में काजल अग्रवाल ने जमकर डांस किया है. काजल अग्रवाल की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. काजल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.
2/5
कोरोना काल को देखते हुए केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे. सोशल मीडिया पर काजल के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. हल्दी सेरेमनी में काजल अग्रवाल ने हल्का फुल्का मेकअप ही किया है और उनकी इस सादगी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
3/5
शादी को लेकर घरवाले इस जश्न के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इस फंक्शन के रस्म की कई फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हैं. पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस पहने काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने फूलों से बनी माला और इयररिंग्स पहने हुए हैं.
4/5
'सिंघम' ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शहनाई आज बजने वाली है. काजल आज 30 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.
5/5
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले दोनों के हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं.