हिना खान (Hina Khan) की फैन फॉलोइंग टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बढ़ना शुरु हुई लेकिन उनकी उससे भी ज्यादा लोकप्रियता तब बढ़ने लगी जब उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में भाग लिया था. हिना खान अपनी बात को सामने रखने में हमेशा आगे दिखाई देती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में कुछ नई फोटो शेयर की है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होती दिखाई दे रही हैं.
2/5
हिना खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनोकनी को पहने हुए फोटोज शेयर कर चुकी हैं. कुछ ही समय में ये सभी फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गई. इन तस्वीरों में हिना अपने सिर पर हैट लगाए हुए दिख रही हैं.
3/5
हिना खान ने अपनी बिकिनी वाली फोटो 8 घंटे पहले शेयर की थी. अब तक हिना खान की फोटो को 5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुका है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आउटफिट के लिए हिना को ट्रोल भी किया है.
4/5
हिना खान मालदीव से अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां मना रही हैं. उनकी कई फोटो में उनकी फैमली भी साथ में दिखाई दे रही है. हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर मालदीव से कई फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल होती दिखाई दे रही है.
5/5
इन दिनों हिना खान मालदीव में वेकेशन मना रही हैं. मालदीव से वो लगातार अपनी खूबसूरत फोटो शेयर कर रही हैं. हिना खान के फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं. हिना खान वेकेशन लवर हैं. जैसे ही उनको थोड़ा सा भी समय मिलता है वो छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो जाती हैं.