एक्सप्लोरर
जब आमिर खान को देख हकलाने लगे थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, एक्टर ने शेयर किया ‘सरफरोश’ का दिलचस्प किस्सा
Nawazuddin Siddiqui Kissa:एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म ‘रौतू का राज’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जिसका वो जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. ये फिल्म 28 जून को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है.
‘रौतू का राज’ के प्रमोशन के दौरान नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने स्ट्रगल के दौर को याद किया. साथ ही उन्होंने फिल्म ‘सरफरोश’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ काम करने का अनुभव भी बताया. जानिए उन्होंने क्या कहा....
1/7

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स से की थी. शुरुआती दिनों में उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ में भी एक छोटा सा रोल निभाया था. अब इसी रोल के बारे में एक्टर ने खुलकर बात की और आमिर खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.
2/7

हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि, “जब मैंने ‘सरफरोश' की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो उसमें मेरा छोटा सा रोल था और पूरा स्क्रिप्ट में मैं एसीपी राठौड़ को पढ़ सकता था. तब मैंने उनसे पूछा कि ये राठौड़ कौन है? तो उन्होंने कहा कि अपने काम से काम रखो और अपनी लाइन्स याद करो”
Published at : 01 Jul 2024 03:53 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट

























