एक्सप्लोरर
राहुल गांधी का पब्लिक के सामने हो गया 360 मेकओवर? चौंका रहे MOTN सर्वे से रिजल्ट
MOTN Survey: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पॉपुलैरिटी बढ़ने के पीछे भारत जोड़ो न्याय यात्रा बड़ा कारण है. वह इसके अलावा अहम मुद्दे भी उठाते रहे हैं और खुद को जमीन से जुड़ा हुआ प्रेजेंट करते हैं.
संसद के निचले सदन लोकसभा में विपक्ष के नेता और यूपी के रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की लोकप्रियता देश में बढ़ी है. जितनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पॉपुलैरिटी गिरी है, उससे ज्यादा राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. यह खुलासा गुरुवार (23 अगस्त, 2024) को जारी किए गए सर्वे से हुआ है. आइए, जानते हैं इस बारे में:
1/7

इंडिया टुडे ग्रुप के लिए सी-वोटर ने मूड ऑफ दि नेशन नाम का सर्वे किया है. पता चला कि अभी उन्हें 49% लोग पीएम के लिए पहली पसंद मानते हैं, जबकि फरवरी 2024 में उन्हें 54% लोग प्रधानमंत्री के लिए पहली चॉइस मानते थे. यानी पीएम मोदी की लोकप्रियता में लगभग छह महीने में पांच फीसदी की गिरावट आई है.
2/7

ताजा सर्वे में राहुल गांधी को 22% लोगों ने पीएम के लिए पहली चॉइस बताया, जबकि छह महीने पहले के सर्वे में उनका नाम सिर्फ 14 फीसदी लोगों ने ही लिया था. ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी में आठ फीसदी का इजाफा नजर आता है. रोचक बात है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता पांच फीसदी गिरी, जबकि राहुल गांधी की आठ प्रतिशत बढ़ी है.
Published at : 23 Aug 2024 11:52 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
चुनाव 2026
चुनाव 2026
चुनाव 2026
चुनाव 2026

























