एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव में सपा के सिंबल पर इसलिए लड़ेंगे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, ये रही बड़ी वजह

UP By Election 2024: समाजवादी पार्टी ने 9 सीटों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की. उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नया मोड़ आ गया है. समाजवादी पार्टी ने सभी 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है.

1/7
पहले ये अटकलें लगाई जा रही थी कि सपा अपने सहयोगी दल कांग्रेस के लिए कुछ सीटें छोड़ेगी, मगर उन्होंने सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया. हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए संदेश दिया है कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और सपा के सिंबल पर ही गठबंधन के सभी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.

2/7
सपा और कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव में यूपी की 80 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा था. सपा का साथ मिलने से कांग्रेस की लोकसभा सीटों में इजाफा हुआ. सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली.

3/7
भाजपा साल 2014 और 2019 के करिश्मे को 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं दोहरा पाई थी. लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया ब्लॉक’ को मिली सफलता के बाद कांग्रेस की ओर से यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए पांच सीटों की मांग की जा रही थी. सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों के बीच लंबे समय तक खींचतान देखने को मिली.

4/7
अखिलेश ने गुरुवार (24 अक्तूबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया ब्लॉक’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे.

5/7
अखिलेश ने गठबंधन के एकजुट होने की बात कही. अखिलेश ने लिखा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी हैं. इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है.

6/7
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गई है. इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नई ऊर्जा से भर गया है.

7/7
आखिर में उन्होंने कहा ये देश का संविधान, सौहार्द और पीडीए का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है. इसीलिए हमारी सबसे अपील है कि एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए.हालांकि इस पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

चुनाव 2026 फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम?  (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV?  #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?

NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट

Embed widget