एक्सप्लोरर

Tunnel Accident: जहां एक दिन में हो जानी चाहिए थी ड्रिलिंग, वहां 15 दिन भी कम पड़े, आखिर क्या है अमेरिका की ऑगर मशीन, क्यों सुरंग में बार-बार हो रही खराब

Tunnel Accident Rescue Operation 15th Day: उत्तराखंड टनल हादसे में ड्रिलिंग के लिए लगायी गई अमेरिका मेड ऑगर मशीन पिछले तीन दिनों में महज 2.20 घंटे चल पाई.

Auger Machine Drilling Uttarakhand Tunnel: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में पिछले 15 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए अमेरिका की भारी भरकम ऑगर मशीन लगाई गई है. वैसे दावा किया जाता है कि यह मशीन एक बार में 50 मीटर तक ड्रिल कर सकती है, लेकिन उत्तराखंड की सुरंग में इसके सामने इस्पात की जाली और मजबूत कंक्रीट की ऐसी दीवार खड़ी हो गई है कि पिछले तीन दिनों में महज 2.20 घंटे ही मशीन चल पाई है. शुक्रवार (24 नवंबर) से आज रविवार (26 नवंबर) के बीच मशीन में लगातार खराबी आने और अब उसके ड्रिलिंग वाले हिस्से के टूट जाने की खबर सामने आ चुकी है.

ऐसे में बचाव अभियान लगभग ठप हो गया है और इस मशीन के विकल्प के तौर पर सेना के जवान मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए बुला लिए गए हैं. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह भारी भरकम ऑगर मशीन क्या है और इसमें बार-बार खराबी क्यों आ रही है. 

वायु सेना की ट्रांसपोर्ट फ्लाइट से लाई गई थी मशीन
सिक्यारा टनल में अब जो ऑगर ड्रिलिंग मशीन काम कर रही है, वो अमेरिकी ऑगर मशीन है, जिसे वायुसेना के तीन ट्रांसपोर्ट फ्लाइट्स ने दिल्ली से एयरलिफ्ट करके देहरादून तक पहुंचा‌या था. ये मशीन 05 मीटर प्रति घंटे के हिसाब से टनल में जमा मलबे को ड्रिल कर सकती है. यानि 10 घंटे में 50 मीटर तक खुदाई कर लेगी. हालांकि सुरंग में इसकी क्षमता भी कमजोर पड़ रही है और पिछले 15 दिनों में महज 46.9 मीटर ड्रिलिंग हो पाई है.

कम जगह में ड्रिलिंग में सक्षम है मशीन
ये मशीन अत्यधिक क्षमता वाली बेहद खास तकनीक से बनी है जो कम जगह में भी आसानी से ड्रिलिंग करते हुए मलबे को बाहर निकाल सकती है. यह चट्टानों और मलबे में छेद करते हुए अंदर जाती है और इसके घुमावदार ब्लेड ऐसे बनाए गए हैं कि मलबे को वहां से बाहर भी निकालते हैं. 

ड्रिलिंग का नहीं होता है जमीन पर असर
भारी पावर के साथ यह मशीन सामने की ओर सीधे छेद करते हुए आगे बढ़ती है. इसके ड्रिलिंग इक्विपमेंट इतनी तेजी से काम करते हैं कि सामने के हिस्से को बिल्कुल आसानी से तोड़ते हुए आगे बढ़ते रहते हैं. इसलिए इसका असर ऊपरी जमीन पर बिल्कुल नहीं होता और सुरक्षित रहती है.

क्यों बार-बार खराब हो रही है मशीन
ऑगर मशीन में ड्रिलिंग के काम के लिए होरिजॉन्टल ड्रिलिंग टूल्स लगाए गए हैं. इसका 6 मीटर लंबा और 900 मिलीमीटर डायमीटर का स्टील पाइप सीधे सामने की तरफ टनल में छेद कर रहा है. अब जो सुरंग धंसी है उसमें बड़ी मात्रा में स्टील के स्ट्रक्चर भी हैं और लोहे की पाइप देकर जाली बनाई गई है. मशीन का सामने का हिस्सा केवल कंक्रीट को भेद सकता है, लेकिन सामने पड़े धातु को तोड़ने के लिए जैसे ही मशीन की ड्रिलिंग चलाई जाएगी, ये एक-दूसरे से रगड़ाते हुए या तो टूट जाएगी या मुड़ जाएगी. उत्तराखंड सुरंग में यही हो रहा है जिसकी वजह से यह मशीन भी कमजोर पड़ रही है.

अंडरग्राउंड स्कैनिंग टेक्नोलॉजी के जरिए बार-बार यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ड्रिलिंग की राह में कोई धातु है या नहीं, लेकिन वहां से भी सटीक आंकड़ा नहीं मिल पा रहा. इसकी वजह से मशीन काम नहीं कर पा रही है. अब भारतीय सेना के जवानों की मैनुअल ड्रिलिंग पर यहां फंसे मजदूरों का भविष्य टिक गया है.

15 दिनों से जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं अंदर फंसे मजदूर
आपको बता दें की दिवाली के दिन सुरंग धंसने से इसमें 41 मजदूर फंसे हुए हैं. पिछले 15 दिनों से इन्हें निकालने के लिए युद्ध स्तर पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान बचाव अभियान चला रहे हैं. गनीमत है कि सुरंग के अंदर बिजली की आपूर्ति और पानी की व्यवस्था है. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी है, जिससे बचाव अभियान में और समस्याएं आ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें :Tunnel Accident: आठ राज्य, 41 मजदूर और 15 दिन से जिंदगी की जद्दोजहद जारी, क्या मुश्किल आ गई कि टनल में फंसे मजदूरों को निकालने का काम अटक गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget