एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली वालों को 40 डिग्री टॉर्चर से मिलेगी राहत! चलने वाली है तेज हवा, बारिश का भी अलर्ट

Delhi Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश होने का अनुमान है. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है.

Delhi Weather News Today: दिल्ली और आसपास के शहरों में भीषण गर्मी के साथ उमस का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि दिल्ली में रात का तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो कि अपने सामान्य से ज्यादा है. दिल्लीवालों को बीते दो दिनों से न दिन में राहत है और न ही रात में कोई सुकून मिल पा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ मेहरबान है, इसलिए तपाने वाली गर्म का असर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है. सोमवार को दिल्ली में सापेक्षिक आद्रता का स्तर 68 रहा. 

पालम और द्वारका में सबसे ज्यादा तापमान 

दिल्ली में सोमवार को आंधी बारिश की संभावना थी, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक गर्मी बरकरार रही. पालम का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री, रिज का तापमान 40.3 डिग्री, आया नगर का तापमान 41.4 डिग्री, पीतमपुरा का 40.5 डिग्री, गुरुग्राम का 41.9 डिग्री, फरीदाबाद का 40.1 डिग्री रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश होने का अनुमान है. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है. 20 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्यिसस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है.

25 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना 25 मई तक है. अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रह सकता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को पूर्वाह्न नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत रहा. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget