एक्सप्लोरर

1 लाख का 2 साल में बना 67 लाख, जिसने भी पैसा लगाया 5600% के रिटर्न से कंपनी ने कर दिया मालामाल

इस कंपनी के शेयर में तेजी की खास वजह भी है. ऐसा माना जा रहा है कि आयुष वेलनेस कैटालिस्ट हेल्थ सर्विस सेक्टर में जोरदार तरीके से अपनी एंट्री करने जा रही है.

Multibagger Stock: शेयर बाजार का गेम बहुत ही अप्रत्याशित होता है. पूरी तरह से ये जोखिम भरा खेल है. लेकिन एक पुरानी कहावत है नो रिस्क, नो गेन. आज हम आपको उस कंपनी के शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जिसने भी साल 2023 के मई में एक लाख रुपये का निवेश किया, वो आज बढ़कर 67 लाख रुपये का हो गया, यानी 50 गुना से भी ज्यादा का रिटर्न मिला. 

ये कंपनी है Ayush Wellness. इसके शेयर ने सिर्फ एक साल में 539.67 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है जबकि पिछले 2 साल में इस शेयर ने 5,600 प्रतिशत से भी ज्यादा का निवेशकों को रिटर्न दिया. अगर मई की बात करें तो इस कंपनी का शेयर करीब 27 प्रतिशत ऊपर गया है और 27 मार्च के बाद किसी भी दिन इस कंपनी के शेयर में कोई गिरावट नहीं आयी है.

निवशकों को जबरदस्त रिटर्न 

आयुष वेलनेस का शेयर पिछले करीब 54 दिनों से लगातार चढ़ा हुआ है. इस कंपनी का शेयर इस साल यानी 2025 में 26 मार्च को 53.93 प्रतिशत नीचे गिर गया था. लेकिन, उसके बाद से ये शेयर लगातार ऊपर उठ रहा है. इस शेयर की कीमत आज की तारीख में 112.39 रुपये है. इसके बाद से इस कंपनी ने शेयर में पैसा लगाने वालों की जबरदस्त कमाई कराई है.

हालांकि, इस कंपनी के शेयर में तेजी की खास वजह भी है. ऐसा माना जा रहा है कि आयुष वेलनेस कैटालिस्ट हेल्थ सर्विस सेक्टर में जोरदार तरीके से अपनी एंट्री करने जा रही है. इसकी तरफ से महाराष्ट्र के विरार में पहला स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर भी खोला गया है.

5600 का दो साल में रिटर्न

गौरतलब है कि आयुष वेलनेस की स्थापना 1984 में की गई थी. साल 2024 के अगस्त महीने में कंपनी का शेयर 1:10 में विभाजित किया गया था. इसकी वजह से इसका फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर प्रति शेयर एक रुपये पर आ गया था. पिछले साल कंपनी ने नाम आयुष फूड एंड हर्ब्स लिमिटेड से बदलकर आयुष वेलनेस लिमिटेड कर दिया था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget