एक्सप्लोरर

उम्र का फासला या दिलों का रिश्ता? क्या पति-पत्नी के बीच आयु का अंतर जरूरी है

Age Difference Matter in Marriage: क्या पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर जरूरी है? जानें उम्र रिश्ते की मजबूती तय करती है या दिलों का जुड़ाव ज्यादा मायने रखता है.

Age Difference Matter in Marriage: रिश्तों की बुनियाद सिर्फ प्यार और विश्वास पर नहीं, बल्कि समझदारी, सम्मान और सामंजस्य पर भी टिकी होती है. लेकिन जब बात शादी की आती है, तो समाज में एक सवाल अक्सर उठता है कि, पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर कितना होना चाहिए? क्या सही रिश्ता उम्र देखकर तय होता है, या फिर दो दिलों के जुड़ाव से? कई लोग मानते हैं कि पति को पत्नी से बड़ा होना चाहिए, तो कुछ इस सोच को पुरानी और गैरजरूरी मानते हैं. आज के दौर में जब रिश्तों की परिभाषाएं बदल रही हैं, तब यह जानना जरूरी है कि क्या वाकई उम्र का अंतर रिश्ते को मजबूत बनाता है या इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता.

परंपराएं क्या कहती हैं? 

भारतीय समाज में लंबे समय से यह परंपरा रही है कि, पति-पत्नी से कुछ साल बड़ा होना चाहिए. इसका तर्क यह दिया जाता है कि, पुरुष अधिक परिपक्व होता है और परिवार की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभा सकता है. लेकिन क्या परिपक्वता सिर्फ उम्र से आती है? आज की शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं इस सवाल का जवाब खुद देती हैं.

ये भी पढ़े- इस विटामिन की कमी से फटने लगती हैं दिमाग की नसें, ब्रेन डैमेज होने से बचने के लिए खाएं ये फूड्स

उम्र से ज्यादा जरूरी है मानसिक मेल

रिश्ते में उम्र से ज्यादा अहम होता है मानसिक स्तर पर जुड़ाव होता है. कई कपल्स ऐसे होते हैं जिनकी उम्र में 6-7 साल या उससे ज्यादा का अंतर होता है, फिर भी वे एक-दूसरे को पूरी तरह समझते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिनमें उम्र का अंतर ना के बराबर होता है, लेकिन सोच नहीं मिलती. यानी, एक जैसी सोच, आपसी सम्मान और समझदारी ही रिश्ते की असली ताकत होती है. 

क्या फर्क पड़ता है कौन बड़ा है?

अब समय बदल रहा है. आज कई ऐसी जोड़ियां देखने को मिलती हैं, जहां पत्नी उम्र में बड़ी होती है और पति छोटा. जैसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जैसे कई सेलिब्रिटी कपल्स ने इस सोच को तोड़ा है कि, अगर प्यार सच्चा हो, तो उम्र सिर्फ एक नंबर रह जाती है.

उम्र के फर्क से होने वाली चुनौतियां

उम्र का अंतर कभी-कभी चुनौतियां भी ला सकता है, जैसे सोच का अंतर, जीवन के लक्ष्यों में भिन्नता या ऊर्जा के स्तर में अंतर. लेकिन यदि दोनों साथी एक-दूसरे को समझते हैं, तो इन चुनौतियों से भी निपटा जा सकता है. 

पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर जरूरी नहीं, बल्कि जरूरी है आपसी समझ, सम्मान और साथ निभाने का वादा. चाहे उम्र में फर्क हो या नहीं, अगर दिलों का रिश्ता मजबूत हो, तो हर चुनौती आसान लगती है. इसलिए अगली बार जब कोई आपसे पूछे कि पति-पत्नी के बीच कितनी उम्र का फर्क होना चाहिए, तो मुस्कुराकर कहिए,  “जहां प्यार हो, वहां उम्र नहीं देखी जाती. वहीं अगर अरेंज मैरिज हो रही है तो भी ज्यादा फासला या फिर लड़की का लड़के से बड़ा होना ज्यादा दिक्कत नहीं लाता, क्योंकि इस केस में भी  समझदारी से जीवन जीना होता है. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
पति ऑफिस से लौटे तो किन बातों का रखें ख्याल? मजबूत होगा रिश्ता
पति ऑफिस से लौटे तो किन बातों का रखें ख्याल? मजबूत होगा रिश्ता

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget