एक्सप्लोरर

अब सिर्फ आंखों से कंट्रोल होगा Apple का ये डिवाइस, जल्द आ सकता है नया अपडेट, जानें डिटेल्स

Apple अपनी Vision Pro हेडसेट को और भी स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने की तैयारी में है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब ऐसा फीचर लाने वाली है जिससे यूज़र डिवाइस को आंखों से कंट्रोल करेंगे.

Apple Vision Pro: Apple अपनी Vision Pro हेडसेट को और भी स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने की तैयारी में है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब ऐसा फीचर लाने वाली है जिससे यूज़र सिर्फ अपनी आंखों की हरकतों से स्क्रीन पर स्क्रॉल कर सकेंगे. यह सुविधा visionOS 3 अपडेट का हिस्सा होगी जो जून में होने वाले Apple के वार्षिक डेवलपर इवेंट WWDC के दौरान पेश किया जा सकता है.

आंखों से होगा कंट्रोल

जानकारी के मुताबिक, Vision Pro पहले से ही एडवांस्ड आई-ट्रैकिंग तकनीक के साथ आता है जिससे यूज़र किसी आइटम को देख कर और उंगलियों से पिंच करके चुन सकते हैं. लेकिन आने वाला नया आई-स्क्रॉलिंग फीचर पूरी तरह हैंड्स-फ्री अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है. इसका मतलब है कि अब मेनू ब्राउज़ करना, ऐप्स में स्क्रॉल करना या ई-बुक पढ़ना आंखों की हल्की सी मूवमेंट से किया जा सकेगा, बिना किसी हाथ के इशारे के.

Apple इस फीचर को Vision Pro की सभी इनबिल्ट ऐप्स में लागू करने की योजना बना रहा है. साथ ही, थर्ड-पार्टी ऐप डेवलपर्स के लिए भी ऐसे टूल्स उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे वे भी अपनी ऐप्स में इस तकनीक को शामिल कर सकें. कंपनी का मकसद है कि Vision Pro की क्षमताओं को और बेहतर दिखाया जा सके, भले ही इसकी बिक्री अभी सीमित हो.

इस तकनीकी बदलाव के साथ Apple की टीम में भी फेरबदल देखने को मिला है. Vision Pro के सॉफ्टवेयर विभाग को अब Siri टीम में मिला दिया गया है जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि भविष्य में Apple वॉयस और विज़ुअल इंटरफेस को एक साथ लाने पर काम कर रहा है.

मिलेंगे शानदार फीचर्स

आई-स्क्रॉलिंग के अलावा Apple visionOS में नई एक्सेसिबिलिटी सुविधाएं भी जोड़ रहा है. इनमें Vision Pro के बाहरी कैमरे की मदद से असल दुनिया और डिजिटल कंटेंट को बड़ा करके दिखाना, और मशीन लर्निंग की मदद से वातावरण का लाइव वर्णन देना शामिल है. इसके साथ ही, अपडेट किया गया VoiceOver फीचर यूज़र्स को ऑब्जेक्ट्स पहचानने, डॉक्यूमेंट पढ़ने और अपने आसपास की जानकारी बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा.

कब होगा लॉन्च

हालांकि Apple ने इन बदलावों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन 9 जून से शुरू हो रहे WWDC इवेंट में इस तकनीकी भविष्य की झलक मिलने की पूरी उम्मीद है.

Android XR को मिलेगी टक्कर

जानकारी के अनुसार, गूगल और सैमसंग मिलकर जिस XR हेडसेट पर काम कर रहे हैं जिसकी पहली झलक गूगल के होने वाले इवेंट में देखने को मिल सकती है. माना जा रहा है कि इसमें Gemini AI का इंटीग्रेशन दिखाया जा सकता है जो भविष्य के स्मार्ट ग्लासेस या वर्चुअल रियलिटी अनुभव को और भी बेहतरीन बना सकता है.

यह भी पढ़ें:

रिस्टार्ट करने के बाद भी फोन हो रहा है हैंग? 90% लोग नहीं जानते इसका सबसे आसान इलाज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget