एक्सप्लोरर

'दरबारी और अधिकारी चला रहे सरकार', CM नीतीश कुमार पर क्यों भड़के प्रशांत किशोर?

Bihar Election: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारियों का 'जंगलराज' फिर से सामने आया है. उन्होंने कहा कि बिना तैयारी कल्याण बिगहा गए थे. किसी गांव में जाने के लिए अनुमति हास्यास्पद है.

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने सोमवार (19 मई, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के बजाए दरबारी और अधिकारी सरकार चला रहे हैं. नालंदा के कल्याण बिगहा में जाने से रोके जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारियों का 'जंगलराज' फिर से सामने आया है.

सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "हम बिना तैयारी वाले लोग हैं और बिना लिखित आदेश के काम करते हैं. कल भी बिना किसी तैयारी के कल्याण बिगहा गए थे, लेकिन पुलिस ने दिखा दिया कि बिहार में लोग क्यों अधिकारियों के जंगलराज की बात करते हैं."

उन्होंने किसी गांव में जाने के लिए अनुमति लेने पर हैरानी जताई. प्रशांत किशोर ने कहा, "परमिशन की बात मैंने आज तक नहीं सुनी. मुझे और आरसीपी सिंह को कभी नहीं कहना पड़ा था. स्थिति बिल्कुल नई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी अपमानजनक है. विरोधियों को इस तरह रोकने का काम करवा रहे हैं."

सीएम नीतीश कुमार पर भड़के प्रशांत किशोर

पीके ने आगे कहा कि 20 सालों में नीतीश कुमार ने कभी किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम को नहीं रुकवाया. प्रशांत किशोर ने कहा, "उन्होंने हमेशा लोकतंत्र का पालन किया है. अब साफ हो गया है कि कमान और कंट्रोल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ से निकल चुका है."

आरोप लगाया कि बिहार में सरकार अब अधिकारी और दरबारी चला रहे हैं. नीतीश कुमार अब इस सरकार को नहीं चला रहे. उन्होंने कहा, "यह किसी नेता का डर नहीं, बल्कि दरबारी और अधिकारियों का डर है, जो बिहार की राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं. इस तरह की राजनीति बिहार में पहले कभी नहीं हुई."

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा में विकास कार्यों का भी उल्लेख किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि गांव में मुख्यमंत्री के स्वजातीय और रिश्तेदार भी रहते हैं, फिर विरोध क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि अकेले जाने की इच्छा जताने पर बताया गया कि परमिशन नहीं है. 

'बिहार में बन रहा नया राजनीतिक माहौल बन'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "अल्पबुद्धि वाले लोग जब राजनीति के शीर्ष पर रहेंगे तो यही स्थिति होगी. स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब नियंत्रण में नहीं हैं और राज्य में नया राजनीतिक माहौल बन रहा है."

ये भी पढ़ें- कौन हैं उदय सिंह? जिनको चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने जन सुराज का बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget