एक्सप्लोरर

103 रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास, PM मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करेंगे उद्घाटन

Amrit Bharat Station Yojana: रेल मंत्रालय ने दिसंबर, 2022 में अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की थी, जिसके तहत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है.

PM Modi Amrit Bharat Station Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (22 मई, 2025) को देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के उपरांत उद्घाटन करने वाले हैं. इस सभी रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया है. इनमें मध्य रेल के 12 प्रमुख स्टेशन भी शामिल हैं, जिन्हें 138 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं के साथ उन्नत किया गया है.

रेल मंत्रालय की ओर से दिसंबर, 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी.

मध्य रेल के स्टेशन मात्र 15 महीनों में हुए पुनर्विकसित

मध्य रेल की ओर से 12 स्टेशनों का कार्य महज 15 महीनों में पूरा किया गया है, उनमें मुंबई के चिंचपोकली, परेल, वडाला रोड और माटुंगा रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों को आधुनिक तकनीकों, दिव्यांगजन-सुलभ सुविधाओं और सुंदर शहरी परिदृश्य के साथ विकसित किया गया है.

चिंचपोकली स्टेशन – लागत ₹11.81 करोड़

मुंबई मंडल स्थित चिंचपोकली स्टेशन पर प्लेटफार्म, बुकिंग ऑफिस, वेटिंग एरिया, पेयजल बूथ, वर्टिकल गार्डन और सर्कुलेटिंग एरिया में कई सुधार किए गए हैं. यहां प्रतिदिन औसतन 36,696 यात्री लाभांवित होंगे.

परेल स्टेशन – लागत ₹19.41 करोड़

यहां नए स्टेशन भवन, शौचालय ब्लॉक, पार्किंग, जल निकासी व्यवस्था, बागवानी और बुकिंग ऑफिस का निर्माण किया गया है. प्रतिदिन 47,738 यात्री इस स्टेशन का उपयोग करते हैं.

वडाला रोड स्टेशन – लागत ₹23.02 करोड़

स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, एफओबी, बुकिंग ऑफिस, शौचालय और प्रवेश द्वार का नवीनीकरण किया गया है. यहां प्रतिदिन औसतन 1.32 लाख यात्री आते हैं.

माटुंगा स्टेशन – लागत ₹17.28 करोड़

भारत का पहला महिला संचालित स्टेशन माटुंगा अब और अधिक सुसज्जित हो गया है. प्लेटफॉर्म विस्तार, दिव्यांगजनों के अनुकूल सुधार, एलिवेटेड बुकिंग ऑफिस का नवीनीकरण और स्टेशन सौंदर्यीकरण इस परियोजना के अंतर्गत शामिल हैं. यह स्टेशन प्रतिदिन लगभग 37,927 यात्रियों की सेवा करता है.

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महाराष्ट्र के 132 स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास

केवल महाराष्ट्र राज्य में इस योजना के तहत कुल 132 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें से इस चरण में 18 स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा. रेलवे की यह योजना यात्रियों को बेहतर अनुभव, सुगमता और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्टेशनों को शहरी विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. मध्य रेल इस महत्वाकांक्षी परिवर्तन का केंद्रबिंदु बनकर प्रधानमंत्री के ‘न्यू इंडिया’ विजन को साकार कर रहा है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
हैदराबाद रैपिडो विवाद: महिला और राइडर के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget