एक्सप्लोरर

Mission Impossible 8 Box Office Day 3: तीसरे ही दिन घटी ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की कमाई, लेकिन 50 करोड़ से रह गई इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन

Mission Impossible 8 Box Office: टॉम क्रूज की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई.

Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Day 3: ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ में एथन हंट के रूप में टॉम क्रूज की विदाई भारतीय सिनेमाघरों में बड़ी भीड़ खींच रही है. शनिवार को रिलीज़ हुई मिशन इम्पॉसिबल फ्रैंचाइज़ी की आठवीं फ़िल्म की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत काफी अच्छी रही और दूसरे दिन भी इतने शानदार कमाई की. चलिए यहां जानते हैं फिल्म की पहले मंडे टेस्ट की परफॉर्मेंस कैसी रही है?

मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ से इंडियन सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी की है.  टॉम क्रूज के भारत में खूब फैंस हैं और एमआई सीरीज की आठवीं और लास्ट किस्त के बारे में बज ने थिएटर्स में सीटों को जल्दी भरने में मदद की. दर्शक यह देखने के लिए एक्साइटेड थे कि ये आखिरी मिशन क्या पेश करेगा और पहले दो दिनों में टिकट काउंटरों पर यकीनन काफी भीड़ देखी गई. इसी के साथ क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार कमाई की. हालांकि अच्छी शुरुआत के बावजूद तीसरे दिन इसकी कमाई में काफी ज्यादा गिरावट भी देखी गई.

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पहले दिन ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने भारत में 16.5 करोड़ रुपये की भारी कमाई की.
  • दूसरे दिन भी इसने 17 करोड़ रुपये की जोरदार कमाई की, जिससे दो दिनों में इसकी कुल कमाई 33.5 करोड़ रुपये हो गई.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ने तीसरे दिन यानी पहले मंडे को 6.75 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ की भारत में तीन दिनों कुल कमाई 40.25 करोड़ हो गई है.

2025 की हॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बनी
तीसरे दिन की गिरावट के बावजूद, ‘द फाइनल रेकनिंग’ इस साल भारत में हॉलीवुड की ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यह ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ और मार्वल की ‘थंडरबोल्ट्स’ जैसी लेटेस्ट इंटरनेशनल रिलीज़ को पीछे छोड़ने में कामयाब रही है. सिर्फ़ दो दिनों के भीतर, फ़िल्म ने ‘थंडरबोल्ट्स’ के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और ‘फ़ाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ के भी दो दिन के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है और यह फ़िल्म के आकर्षण और भारत में टॉम क्रूज़ की स्टार पावर के बारे में बहुत कुछ बताता है

क्या यह फ्रैंचाइज़ी रिकॉर्ड को तोड़ सकती है?
40.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, अब बड़ा सवाल यह है कि क्या ‘द फ़ाइनल रेकनिंग’ सीरीज़ की पिछली फ़िल्म द्वारा बनाए गए 110 करोड़ रुपये के लाइफ़टाइम रिकॉर्ड को पार कर सकती है. फिल्म को लेकर काफी बज है  लेकिन यह इस बात पर डिपेंड करेगा कि फ़िल्म वीकडेज और अगले वीकेंड पर कितनी अच्छी कमाई करती है, अगर ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही और टिकट सेल में बहुत ज्यादा गिरावट देखन को नहीं मिली तो यह रिकार्ड बहुत दूर नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:-Raid 2 Box Office Collection Day 19: ‘रेड 2’ ने तीसरे मंडे रचा इतिहास, 'छावा' के बाद बनी साल 2025 की ऐसा करने वाली दूसरी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget