एक्सप्लोरर

Google I/O 2025 में होगा तकनीक का धमाका! जानें कैसे देखें लाइव और क्या-क्या होगा लॉन्च

Google I/O 2025: हर साल की तरह इस बार भी गूगल अपने वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2025 का आयोजन करने जा रहा है.

Google I/O 2025: हर साल की तरह इस बार भी गूगल अपने वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2025 का आयोजन करने जा रहा है. यह आयोजन सिर्फ तकनीकी डेवलपर्स के लिए नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए दिलचस्प होता है जो जानना चाहते हैं कि भविष्य में गूगल किन नई तकनीकों और सुविधाओं पर काम कर रहा है. चाहे वह Android का अगला वर्जन हो, गूगल सर्च में बड़े बदलाव हों या फिर Gmail और AI में नया इंटेलिजेंस, यह इवेंट गूगल के इनोवेशन का ट्रेलर बन चुका है.

कब होगा इवेंट

इस साल Google I/O 2025 का आयोजन 20 और 21 मई को कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित शोरलाइन एम्फीथिएटर में होगा. इसका मुख्य आकर्षण, यानी कीनोट, 20 मई को रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. अगर आप इसे लाइव देखना चाहते हैं, तो गूगल की आधिकारिक वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर इसकी सीधी स्ट्रीमिंग की जाएगी ताकि दुनियाभर के दर्शक इसे कहीं से भी देख सकें.

क्या-क्या होगा लॉन्च

जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट में सबसे बड़ी चर्चा गूगल के AI मॉडल Gemini के नए और बेहतर वर्जन को लेकर है. माना जा रहा है कि गूगल इस बार Gemini को और तेज़, स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने की घोषणा करेगा. इसके अलावा, Google Search और Workspace के लिए भी कई AI-आधारित टूल्स पेश किए जा सकते हैं जो काम को और आसान और इंटरैक्टिव बना देंगे.

Android 16 की भी आधिकारिक जानकारी इसी मंच से सामने आने की संभावना है. गूगल पहले ही इसके कुछ फीचर्स टीज़ कर चुका है, लेकिन कीनोट में इसकी गहराई से झलक मिलेगी. इसके साथ ही कंपनी कुछ ऐसे AI एजेंट्स पर भी काम कर रही है जो कोडिंग या इंटरनेट रिसर्च जैसे जटिल कामों को खुद से अंजाम दे सकेंगे.

इसी के साथ गूगल और सैमसंग मिलकर जिस XR हेडसेट पर काम कर रहे हैं, उसकी पहली झलक भी इस इवेंट में देखने को मिल सकती है. इसमें Gemini AI का इंटीग्रेशन दिखाया जा सकता है, जो भविष्य के स्मार्ट ग्लासेस या वर्चुअल रियलिटी अनुभव को और भी उन्नत बना सकता है. Google I/O 2025, तकनीकी दुनिया की एक झलक देने वाला कार्यक्रम है जो यह बताता है कि आने वाले समय में गूगल की सोच और तकनीक किस दिशा में आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें:

Jyoti Malhotra या Seema Haider! यूट्यूब से कौन कमाता है ज्यादा पैसे, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
जयपुर में किसानों का आंदोलन, शिवदासपुर टोल पर पुलिस से टकराव; हाईवे जाम
जयपुर में किसानों का आंदोलन, शिवदासपुर टोल पर पुलिस से टकराव; हाईवे जाम
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget