एक्सप्लोरर

'नहीं दी गई थी इजाजत', स्वर्ण मंदिर में एयर डिफेंस गन तैनात करने के दावे पर बोले मुख्य ग्रंथी

स्वर्ण मंदिर पर पहली बार एयर डिफेंस गन तैनात करने की इजाजत दी गई है. पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद यह फैसला लिया गया है. इस पर एसजीपीसी ने बयान जारी किया है.

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच एक अहम फैसला लिया गया है. स्वर्ण मंदिर में पहली बार एयर डिफेंस गन तैनात की जाएगी. पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी. इसके बाद स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथि ने सेना को पहली बार मंदिर परिसर में हथियार तैनात करने की इजाजत दी है. हालांकि इसको लेकर एसजीपीसी ने बयान जारी किया है. 

हाल ही में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल के जरिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम की वजह से पाक की हर कोशिश नाकाम रही. अब स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है. भारतीय सेना के डिफेंस कमांड के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट सुमेर इवान डीकुन्हा ने एएनआई को इंटरव्यू दिया. उन्होंने इस दौरान कई खुलासे किए.

लेफ्टिनेंट जनरल डीकु्न्हा ने स्वर्ण मंदिर पर दी प्रतिक्रिया

लेफ्टिनेंट जनरल डीकुन्हा ने इंटरव्यू के दौरान कहा, यह बहुत अच्छी बात है कि स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथि ने पहले एयर डिफेंस गन तैनात करने की इजाजत दी. ऐसा कई सालों में पहली बार हुआ है जब स्वर्ण मंदिर की लाइट्स को कुछ समय के लिए बंद किया गया. इससे ड्रोन की गतिविधि का पता चल पाया.

पाकिस्तान ने की भारत के धार्मिक स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया. उसने पीओके और पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया. भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसकी सेना ने कई शहरों पर ड्रोन अटैक की कोशिश की, लेकिन भारत के मजबूत डिफेंस सिस्टम ने पाक की हर कोशिश को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान ने भारत के धार्मिक स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश की. इसके साथ-साथ सामान्य नागरिकों पर भी निशाना भी साधा था.

स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ने क्या कहा?

गोल्डन टेंपल के मुख्य ग्रंथी रघबीर सिंह ने इस मामले में कहा, "किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया. किसी भी बंदूक की तैनाती पर कोई बातचीत नहीं हुई और न ही दरबार साहिब में ऐसी कोई घटना हुई. मैं 22 दिनों के लिए (24 अप्रैल से 14 मई तक) अमेरिका में छुट्टी पर था. भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष मेरे जाने के बाद शुरू हुआ और मेरे देश लौटने से पहले समाप्त हो गया."

यह भी पढ़ें : ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी में भयानक ट्विस्ट! सामने आया 'केक वाला' कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget