एक्सप्लोरर

‘ऑपरेशन सिंदूर सबूत है, नया भारत अब आतंकवाद का शिकार नहीं होगा’, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh in Udhampur: रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर उसकी एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाया गया तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

Defence Minister Rajnath Singh in J-K: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार (20 जून) को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर के उधमपुर पहुंचे हैं. राजनाथ सिंह शनिवार (21 जून) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उधमपुर छावनी में सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत करेंगे.

रक्षा मंत्री ने शुक्रवार (20 जून) को उधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर इस बात का सबूत है कि नया भारत दृढ़ निश्चयी है और अब आतंकवाद का शिकार नहीं होगा. यह ताकत और रणनीति के साथ जवाब देगा.’’

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लेकर दी धमकी

उन्होंने कहा, ‘‘भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर उसकी एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाया गया तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. यह बस एक विराम है. मैं अपने पड़ोसी देश को यह बताना चाहता हूं.’’

सैनिकों की वीरता से आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में आया बदलाव- सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा, “आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में बदलाव देश के सैनिकों की अद्वितीय वीरता और समर्पण का परिणाम है.” इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने में सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों की सटीकता, समन्वय और साहस की सराहना की. इस मौके पर उनके साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, उत्तरी कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के लिए एक चेतावनी- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि सीमा पार के आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के लिए एक चेतावनी बताया. उन्होंने सैनिकों के जीवन को साहस और बलिदान से भरा जीवन बताते हुए कहा कि राष्ट्र सदैव मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सशस्त्र बलों की दी गई सेवाओं का ऋणी रहेगा.

रक्षा मंत्री ने सैनिकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने का किया आग्रह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों की ओर से आयोजित सामूहिक भोज ‘बड़ाखाना’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया और जीवन में शक्ति और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया.

सिंह ने कहा, ‘‘यदि आप मजबूत हैं, तो हमारी सीमाएं मजबूत होंगी. जब सीमाएं मजबूत होंगी, तो भारत मजबूत होगा.’’ इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heat Wave Alert ! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हीट-वेव अलर्ट! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
श्रीनगर एयरपोर्ट से सुरक्षाकर्मियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, बैग से मिला सैटेलाइट फोन
श्रीनगर एयरपोर्ट से सुरक्षाकर्मियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, बैग से मिला सैटेलाइट फोन
Tamilnadu News: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 12 मजदूरों की मौत, CM स्टालिन ने जताया दुख
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 12 मजदूरों की मौत, CM स्टालिन ने जताया दुख

वीडियोज

Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
UP Weather: यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी
यूपी में अभी से भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब तापमान, लू का अलर्ट जारी
टीम से ड्रॉप करने की हो रही थी मांग, KKR को हारी हुई बाजी जिताने के बाद क्या बोले रिंकू सिंह?
टीम से ड्रॉप करने की हो रही थी मांग, KKR को हारी हुई बाजी जिताने के बाद क्या बोले रिंकू सिंह?
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
Embed widget