एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Injury: चोटिल ऋषभ पंत को एंबुलेंस से ले जाया गया बाहर, हॉस्पिटल में हुआ स्कैन; BCCI ने दी आधिकारिक अपडेट

IND vs ENG 4th Test: दाएं पैर में गेंद लगने के बाद ऋषभ पंत दर्द से कराह रहे थे, वह चल नहीं पा रहे थे. उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. BCCI ने उनकी चोट (Rishabh Pant Injury) पर अपडेट दिया.

टीम इंडिया को चौथे टेस्ट के पहले दिन बड़ा झटका लगा, जब ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. 48 गेंदों पर 37 रन बनाकर पंत रिटायर्ड हर्ट हो गए. टीम इंडिया के उपकप्तान को चोट तब लगी, जब वह क्रिस वोक्स की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे. गेंद सीधा उनके दाएं पैर पर जाकर लगी. इसके बाद वह चल भी नहीं पा रहे थे, उन्हें एम्बुलेंस से बाहर ले जाया गया. उनकी चोट पर बीसीसीआई ने आधिकारिक अपडेट दिया.

ऋषभ पंत को मैच के 68वें ओवर में चोट लगी. क्रिस वोक्स की गेंद पर पंत रिवर्स स्वीप शॉट कहना चाहते थे, लेकिन वह इस फुल टॉस गेंद पर पूरी तरह से मिस हो गए. गेंद सीधा उनके दाएं पैर के जूते पर जाकर लगी. पंत दर्द में थे, तुरंत फिजियो मैदान पर आ गए. पंत ने जूता उतारा तो देखा कि हल्का खून भी निकल रहा है. कुछ देर बाद उनके पैर पर सूजन भी दिखने लगी. वह चल पाने में असमर्थ थे, जिसके बाद एम्बुलेंस को ग्राउंड पर बुलाकर उन्हें बाहर ले जाया गया.

ऋषभ पंत की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

ऋषभ पंत की चोट पर BCCI ने अपडेट देते हुए बताया, "मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई. उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके प्रोग्रेस पर नज़र बनाए हुए हैं."

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के पहले दिन क्या हुआ

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की. राहुल के रूप में भारत को पहला झटका लगा, वह 46 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद यशस्वी (58) लियाम डॉसन की गेंद पर कैच आउट हुए. 

कप्तान शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला, वह बेन स्टोक्स की गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आए ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए, उन्होंने 37 रन बनाए. साईं सुदर्शन ने अपना पहला अर्धशतक (61) लगाया, इसके बाद वह बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए. दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा (19) और शार्दुल ठाकुर (19) दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाएंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget