एक्सप्लोरर

UP: यूपी के इस शहर में महंगा होगा आशियाना, 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम, जानें- क्या है तैयारी

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित नए सर्किल रेट को लेकर बड़ी बैठक होगी, जिसमें सर्किल रेट को लेकर भेजी गई 49 आपत्तियों और सुझावों पर चर्चा की जाएगी.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब आने वाले दिनों में आशियाना महंगा होने जा रहा है. जमीनों के दाम महंगे होने जा रहे हैं. इसकी वजह है नया सर्किल रेट जो एक अगस्त से लागू किया जाएगा. जिसके लिए प्रस्तावित दरों पर आपत्तियों और सुझावों पर कलेक्ट्रेट में चर्चा होगी. 

नया सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों को लेकर लखनऊ कलेक्ट्रेट में बैठक होने जा रही है. इस बैठक में नये सर्किल रेट को लेकर कुल 49 आपत्तियां और सुझाव आएं हैं जिनमें सबसे अधिक आवासीय कालोनियों में दरों को कम करने की मांग की गई है.

आवासीय कालोनियों में सर्किल रेट कम करने की मांग
इन आपत्तियों में आवासीय कालोनियों में कई गुना दरें बढ़ाने को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिन पर अपर जिलाधिकारी राजस्व राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी निस्तारण करेगी. बैठक में इन सभी आपत्तियों पर चर्चा होगी और समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.

प्रशासन ने जो दरें प्रस्तावित की हैं उनमें कृषि, आवासीय और व्यवसायिक जमीनों के अलावा अपार्टमेंट की दरों में 25 से लेकर 50 तक बढ़ोतरी की गई है. कई आवासीय कालोनियां जहां पर व्यावसायिक गतिविधियां भी हो रही हैं वहां सर्किल रेट से दो गुने से अधिक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है.

प्रशासन ने संशोधित दरों पर 17 जुलाई तक आपत्तियां और सुझाव मांगे थे. इन आपत्तियों को 18 से 27 जुलाई के बीच निस्तारित किया जाएगा और एक अगस्त से नई दरें लागू कर दी जाएंगी.

दस साल बाद सर्किल रेट में बदलाव
लखनऊ में दस साल बाद सर्किल रेट में बदलाव किए गए हैं. मसौदे के मुताबिक़ नई दरें लागू होने के बाद कृषि आवासीय और व्यवसायिक जमीन खरीदना 25 से लेकर 50 फ़ीसद तक महंगा हो जाएगा. कुछ ख़ास कालोनियों में तो मौजूद सर्किल रेट से दो गुना अधिक कर बढ़ोतरी प्रस्तावित है. 

नया सर्किल रेट लागू होने से लखनऊ में घर खरीदना महंगा हो जाएगा इसके साथ ही किसानों को ज़मीन की बेहतर क़ीमत मिल सकेगी. इससे राजस्व विभाग को भी फायदा होगा और ज्यादा रेवेन्यू मिल सकेगा.  

UP Weather: यूपी में कल से मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
'पाक जेल में पांच साल...' जेवर हवाई अड्डा का नाम बदलने पर बोली ओवैसी की पार्टी
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
AMU में 8 साल बाद होगा स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन, छात्रों के आगे झुका प्रशासन
जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Embed widget