एक्सप्लोरर

राजस्थान में बढ़ने जा रही विधायकों की सैलरी, इसी महीने से 10 फीसदी इजाफा, पेंशन भी बढ़ेगी

Rajasthan MLA Salary Hike: राजस्थान में विधायकों के लिए खुशखबरी है. भजनलाल शर्मा सरकार जुलाई से वेतन में 10% की वृद्धि कर रही है, जिससे मूल वेतन 40,000 रुपये से बढ़कर 44,000 रुपये हो जाएगा.

राजस्थान में सभी दलों के विधायकों के लिए बड़ी खबर है. इस साल विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी होने जा रही है. राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार इसी महीने यानी जुलाई से ही विधायकों की पगार में 10 फीसदी का इजाफा कर रही है. अभी तक उन्हें 40 हजार रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलता है, जो बढ़कर 44 हजार प्रति माह हो जाएगा. यानी विधायक को सालाना 48,000 रुपये ज्यादा वेतन मिलेगा.

फिलहाल, विधायकों को मूल वेतन और भत्ता मिलाकर हर महीने 1,47,000 रुपये मिलते हैं. अब भत्तों में भी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है. इसके अलावा, पूर्व विधायकों की पेंशन में भी इजाफा किए जाने की तैयारी है. 

पिछले सत्र में पास हो गया था प्रस्ताव
राजस्थान की बीजेपी सरकार ने विधानसभा के पिछले सत्र में ही यह प्रस्ताव पास कर दिया था. राज्य का विधि विभाग जल्द ही जुलाई महीने से वेतन और पेंशन में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकता है.

पूर्व विधायकों की पेंशन कितनी?
राजस्थान में एक बार के पूर्व विधायक को 35,000 प्रतिमाह पेंशन मिलती है. इसके बाद हर अतिरिक्त 5 साल की सेवा पर 8,000 जुड़ते हैं. यानी, 2 बार विधायक रह चुके नेता को 43,000 रुपये, तीन बार के पूर्व विधायक को 51,000 रुपये, 4 बार विधायक के पूर्व विधायक को 59,000 रुपये.

ऐसे ही 6 बार पूर्व विधायक को 75,000 रुपये पेंशन मिलती है. अब नया अपडेट यह है कि इनकी पेंशन में भी इजाफा होने वाला है. हालांकि, कितनी पढ़ेगी अभी यह तय नहीं किया गया है. 

राजस्थान की जनता खुश या नाराज?
विधायकों की बढ़ती सैलरी के बीच अब जनता का सवाल है कि बढ़ती महंगाई और घटती सरकारी नौकरियों के बीच लोग परेशान हैं. ऐसे में विधायकों की सैलरी और पेंशन तुरंत बढ़ाना क्यों जरूरी था? एक ओर जनता OPS के लिए धरने दे रही है और नेताओं की पगार अपने आप बढ़ रही है. 

राजस्थान की जनता की मांग है कि विधायकों की सैलरी और पेंशन उनके अच्छे या खराब प्रदर्शन पर निर्भर होनी चाहिए. यह देखा जाना चाहिए कि क्या उन्होंने अपने फंड को सही तरीके से खर्च किया है या नहीं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget